Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » *(प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष )*
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    *(प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष )*

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 17, 2026No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *(प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष )*

    सरल,संकल्पशक्ति से परिपूर्ण कालजयी व्यक्तित्व,लोकप्रिय और सर्वप्रिय राजनेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
    (सेवा के 25 वर्ष)

    (राजेश कुमार शुक्ल,अधिवक्ता
    प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,भाजपा,
    तथा प्रदेश संयोजक,प्रबुद्ध प्रकोष्ठ भाजपा, झारखण्ड)

    हर युग मे कोई न कोई महापुरुष हमारे संसार मे पैदा हुआ जिसने विश्व को नई दिशा दी उसके उत्थान और मार्गदर्शन के लिए काम किया। स्वामी विवेकानंद, स्वामी दयानंद आदि विभूतियो के जन्म के बड़े इस युग मे भारत भूमि को नरेन्द्र भाई दामोदर दास मोदी जैसा एक कालजयी अनमोल रत्न प्राप्त हुआ। उनके सरल,संकल्पशक्ति से परिपूर्ण, सादगीपूर्ण और लोककल्याणकारी व्यक्तित्व के बारे मे कुछ लिखना उचित समझता हूँ। बचपन मे बडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाला बालक आगे चलकर एक दिन गुजरात का लोकप्रिय मुख्यमंत्री और भारत जैसे लोकतांत्रिक देश का सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री बनेंगा,यह किसी ने नही सोचा था।आज भारत विश्व गुरु बन चुका है क्योंकि दुनिया अब भारत के प्रगति के मार्ग का अनुसरण कर रही है l यह श्री मोदी के करिश्माई नेतृत्व का प्रतिफल है l

    2001 मे जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले वे अपनी माँ का आशीर्वाद लेने पहुचें तो उनकी माता जी ने कहा की मुझे नही मालूम की मुख्यमंत्री क्या करता है लेकिन मुझसे वादा करो की तुम कभी रिश्वत नही लोगे-यह पाप कभी नही करोगे। नरेन्द्र मोदी ने अपनी माँ को कभी निराश नही किया। वास्तव मे उनके”हूं खातो नथी खावा देतो नथी” ( न तो रिश्वत लेता हूँ, और न ही मै दूसरो को ऐसा करने दूंगा ) के रवैये से भ्रष्टाचारी डरते है और देश की जनता उन्हे प्यार करती है।

    बचपन से ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मे देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा था। वे स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर, वीर सावरकर और बेंजामिन फ्रेंकलिन से बहुत ही प्रभावित हुए। इसका असर आज उनके आचरण और निर्णयो मे झलकता है। नरेंद्र मोदी राजनीतिक कार्यकर्ता के साथ साथ एक संवेदनशील लेखक, कवि और सामाजिक चिंतक है। उन्होने बचपन मे ही समाज मे फैले भेदभाव को उजागर करने के लिए “पिला फूल नामक नाटक लिखा। गुजराती मे जहा,आख आ धन्य छे, जैसा काव्य संग्रह लिखा तो वही साक्षी भाव, सामाजिक समरसता जैसी पुस्तको की भी रचना की। प्रधानमंत्री रहते उन्होने अपने विद्यार्थी मित्रो को परीक्षा मे तनाव कैसे कम करे,इसके लिए एग्जाम वारियर्स पुस्तक मे उन्होने अपनी लेखनी मे सामाजिक जीवन के हर पहलू, हर क्षेत्र को समाहित किया।

    निति , नियत, ठीक हो और इरादे नेक हो तो आप इच्छित परिणाम ला सकते है ,श्री नरेन्द्र भाई मोदी ने अपने कड़े परिश्रम की बदौलत देश को बड़ी उपलब्धि और परिणाम दिया।स्वच्छ भारत के अभियान के परिणामस्वरुप आज भारत खुले मे शौच से जहा मुक्त हो गया है वही वी आई पी कल्चर को समाप्त कराया।

    आज हम कह सकते है की श्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के सपनो को पुरा किया।अपने सार्वजनिक जीवन मे महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को आत्मसात किया। आज राष्ट्रीय जीवन का कोई भी ऐसा क्षेत्र नही है, जिस पर महात्मा गांधी की अंतदृष्टि का प्रभाव न रहा हो। समावेशी समाज का निर्माण हो, सम और मम के भाव से समाज मे समरसता बढ़े और सब मिलकर आगे बढ़े ,इसी संकल्प के साथ विकसित भारत के संकल्प को पुरा करने मे श्री मोदी लगे है। उस दिशा मे देश का युवा भी आज उनका सहभागी है। देश का युवा आज श्री मोदी के प्रेरक नेतृत्व को आशा और पूरे विश्वास के साथ देख रहा है l

    किसान की आय दोगुनी,एक राष्ट्र, एक कर, एक बाजार,एक ग्रिड और एक संविधान के संकल्प को भी पुरा कराने के अदम्य साहस के साथ लोकनिर्माण के कार्य मे समर्पण और निष्ठा के साथ हर पल लगे श्री मोदी का 76 वा जन्मदिन आज पूरे देश और दुनिया में मनाई जा रही है l सबमें उत्साह है l 25 वर्ष का श्री मोदी की सेवा आज पूरी दुनिया के लिए अनुकरणीय बन गया है l

    आज दुनिया भारत की तरफ देख रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के करिश्माई नेतृत्व मे भारत वैश्विक ऐजेंडा तय करने वाला राष्ट्र बन गया है। अब भारत के लोंगो को श्री मोदी के नेतृत्व मे दुनिया को अपना सामर्थ्य और शक्ति दिखाने का समय आ गया है।अब भारत के रंग मोदी के संग के संकल्प के साथ काम करने की जरुरत है।आइए अपने इस जनप्रिय,लोकप्रिय,और सर्वप्रिय राजनेता, जिसे पुरी दुनिया सम्मान देती है वैसे भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 76 वे जन्मदिन पर हम अपनी शुभकामना के साथ यह कह सकते है कि पिछले 12 बर्षों में जिस तरह नरेंद्र मोदी सरकार ने काम किया, जिस तरह लोकाभीमुख शासन दिया, जिस तरह से कल्याणकारी राज्य की कल्पना को सिद्ध करने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने मनोयोग से प्रयास किया, वह लोककल्याणकारी और बेजोड़ और बेमिसाल है l मजबूत राजनीतिक इक्षा शक्ति के साथ लोंगो को एक निश्चित दिशा देने वाली सरकार देने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया है ,पिछले 12 बर्षों में केंद्र सरकार ने नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में जो विकास के कार्य पूरे देश में किए हैं वह सर्वर्स्पर्शी भी है और सर्व समावेशक भी है l 25 वर्ष के सेवा में इस विकास ने सबको स्पर्श किया है lआने वाली पीढ़ियां याद करेंगी कि नरेंद्र मोदी जैसा एक महामानव और महाजननायक इस देश में पैदा हुआ जिसने भारत के प्रधान मंत्री के रूप में एक स्वर्णिम इतिहास बनाया और भारत को आत्म निर्भरता के साथ पूरी दुनिया में महिमामंडित किया lआज उनके 76 वे जन्मदिन पर उनके दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं और उनका सबल और प्रेरणादायक नेतृत्व बना रहे इसकी कामना करते हैं और उनके सेवा के 25 वर्ष की भूरि भूरि प्रशंसा करते हैं l

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBRICS की तस्वीरों से बेचैन अमेरिका? भारत पर 100% टैरिफ की धमकी के पीछे बदलती विश्व राजनीति
    Next Article भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के प्रथम शिल्प एवं वास्तुकार

    Related Posts

    *चाईबासा से निकली कारोबारी कहानी, देश के धनकुबेरों की सूची में रुंगटा बंधु*

    September 17, 2026

    BRICS की तस्वीरों से बेचैन अमेरिका? भारत पर 100% टैरिफ की धमकी के पीछे बदलती विश्व राजनीति

    September 17, 2026

    गरीबों और भूमिहीनों के हक के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे लाल झंडे के सिपाही नंदलाल पंडित

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *चाईबासा से निकली कारोबारी कहानी, देश के धनकुबेरों की सूची में रुंगटा बंधु*

    भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के प्रथम शिल्प एवं वास्तुकार

    *(प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष )*

    BRICS की तस्वीरों से बेचैन अमेरिका? भारत पर 100% टैरिफ की धमकी के पीछे बदलती विश्व राजनीति

    हिंदी साहित्य में संस्मरण विधा अत्यंत दुर्लभ

    लोक-कला और कलाकार का संघर्ष

    गरीबों और भूमिहीनों के हक के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे लाल झंडे के सिपाही नंदलाल पंडित

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    ओजोन परत की सुरक्षा से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.