बालू की लुटेरी है हेमंत सरकार, कमल खिलाओ, झारखंड बचाओं: बाबूलाल मरांडी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन की सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि छह साल से झारखंड की सत्ता पर काबिज हेमंत सरकार ने प्रदेश को विकास नहीं, लूट दी है।
बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनके मंत्री, विधायक और अफसर सभी ने मिलकर झारखंड को दोनों हाथों से लूटने का काम किया है। जनता को रोजगार, शिक्षा और विकास से वंचित रखा गया, जबकि सत्ता के गलियारों में सिर्फ भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का बोलबाला रहा।
उन्होंने कहा कि आज हालत यह है कि गांव की नदी-नालों की बालू तक इन लुटेरों ने नहीं छोड़ी। जो अधिकार पहले गांव, ग्रामसभा और पंचायतों के पास थे, उन्हें इस सरकार ने छीनकर अपने पास समेट लिया है। अब बड़े-बड़े ठेकेदारों के हाथों में बालू का कारोबार चला गया है जिससे बालू की कीमत आसमान छू रही है, और आम जनता घर बनाने तक के लिए परेशान है।
उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है झारखंड को लुटेरों से बचाने का, बालू लुटेरों से प्रदेश को आज़ाद कराने का! घाटशिला की जनता एकजुट होकर कमल फुल छाप को वोट दे और इस लूट की सरकार को उखाड़ फेंके।

