Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुलसी भवन में महिला साहित्यकारों का भव्य सावन मिलन समारोह आयोजित
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड साहित्य

    तुलसी भवन में महिला साहित्यकारों का भव्य सावन मिलन समारोह आयोजित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    सावन मिलन समारोह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के तुलसी भवन में आयोजित सावन मिलन समारोह ने महिला साहित्यकारों के बीच उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर शताधिक महिला रचनाकारों ने कजरी गीत, नृत्य और कविता पाठ से समां बांधा।

    कार्यक्रम का शुभारंभ और स्वागत

    जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मानस सभागार में सावन मास के दुसरे दिन नगर की महिला साहित्यकारों के लिए “सावन मिलन समारोह” आयोजित किया गया । जिसके अन्तर्गत शताधिक महिला साहित्यकारों द्वारा गीत- संगीत – कविता पाठ के अलावा नृत्य एवं पारंपरिक कजरी गीतों की जबरदस्त प्रस्तुति की गई । इस अवसर सभी हरे रंग की परिधान तथा पूरे श्रृंगार में उपस्थित थीं । कार्यक्रम के दौरान झूले की विशेष व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी के कजुड़े में रजनीगंधा माला से स्वागत किया गया। जिसमें झूले के साथ कजरी गायन एवं नृत्य प्रस्तुत कर सबों ने खूब मौज – मस्ती की । कार्यक्रम के दौरान सुस्वादु खान-पान की विशेष व्यवस्था का सबों ने भरपूर लुफ्त उठाया । अंत में उपस्थित सारे प्रतिभागियों को श्रृंगार सामग्री का पैकेट उपहार स्वरूप प्रदान किया गया ।

    सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

    कार्यक्रम के आरंभ में दीप प्रज्जवल संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका, डॉ. रागिनी भूषण एवं सुरेश चन्द्र झा ने किया । तत्पश्चात स्वागत भाषण साहित्य समिति की मार्गदर्शिका डॉ. रागिनी भूषण एवं धन्यवाद ज्ञापन रीना सिन्हा ने दिया । कार्यक्रम के आरंभ में उपासना सिन्हा ने शिव भजन तथा आराध्या सिन्हा ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत कर सबों को मंत्रमुग्ध कर दिया । ततपश्चात द डांस डिजायर की टीम से मनमोहक सावन नृत्य की प्रस्तुति दी । समारोह की संयोजक डॉ. वीणा पाण्डेय भारती, उपासना सिन्हा, रीना सिन्हा एवं पूनम महानंद थीं ।

    सावन मिलन समारोह की झलकियां

    इस अवसर पर मुख्य रुप से डॉ रागिणी भूषण, नीलिमा पाण्डेय, डॉ. वीणा पाण्डेय भारती, उपासना सिन्हा, नीता सागर चौधरी, रीना सिन्हा, पूनम महानंद, पूर्वी घोष, शकुंतला शर्मा, प्रणति शरण, नीलम पेड़ीवाल, स्मृति पांडेय चौबे, क्षमाश्री दुबे, आरती श्रीवास्तव ‘विपुला’, सुष्मिता मिश्रा, लक्ष्मी सिंह ‘रूबी’, उषा झा, अरुणा झा, डॉ. आशा गुप्ता, रीना गुप्ता ‘श्रुति’, अरुणा पोद्दार, पूनम सिंह ‘वत्सला’, अलोक मंजरी ‘विदुषी’, सविता सिंह ‘मीरा’, ममता कर्ण ‘मनस्वी’, मंजु कुमारी, डॉ. अनिता निधि, रीति झा, सुदीप्ता जेठी राउत, ललिता मिश्रा, डॉ. संध्या, किरण सज्जन, छाया प्रसाद, पद्मा प्रसाद ’विन्देश्वरी’, विन्ध्यवासिनी तिवारी, वीणा कुमारी ‘नंदिनी’, अनिता सिंह, वंदना केसर भारती, पुष्पा झा, रेनु राय, डॉ सुनीता बेदी, सुबोधिनी सिन्हा, डा. माधुरी मिश्रा, आकांक्षा, सूर्या चौबे पूनम शर्मा स्नेहिल, मंजू ठाकुर, मधु ओझा, संगीता मिश्रा, डाॅ. सरित किशोर, साधना श्रीवास्तव, डॉ. मनीला, वीना भूषण, संहिता राणा, रिंकी पाण्डेय पुनम शर्मा, रीना शर्मा, मीना शर्मा, शक्ति श्रीवास्तव, प्रेमलता कुमारी, दुर्गावती मिश्रा, पूनम मेहता, मानसी सोनकर, आरिनी कर्माकर, मीनाक्षी सिंकू, निक्की वर्मा, वर्षा महतो, श्रेया रे, राशि लोहार उपस्थित रहीं ।

    इस भव्य आयोजन ने जमशेदपुर की साहित्यिक विरासत को नई ऊंचाई दी। अधिक जानकारी के लिए जमशेदपुर के सांस्कृतिक इतिहास को देख सकते हैं।

    कजरी गीत तुलसी भवन महिला साहित्यकार हिंदी साहित्य
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाथियों के बढ़ते उपद्रव पर प्रभावी कार्रवाई करे वन विभाग : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी
    Next Article डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने वन विभाग से हाथियों के उपद्रव पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की

    Related Posts

    वह बृक्ष — मोहन गौतम

    September 30, 2026

    मुद्दा बड़ा है, लेकिन विपक्ष की एकजुटता की परीक्षा भी

    September 30, 2026

    डिजिटल इंडिया के दरवाजे पर रिश्वत की पुरानी दस्तक

    September 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Stake Casino Online : Sessions rapides et l’art du pari instantané

    वह बृक्ष — मोहन गौतम

    मुद्दा बड़ा है, लेकिन विपक्ष की एकजुटता की परीक्षा भी

    डिजिटल इंडिया के दरवाजे पर रिश्वत की पुरानी दस्तक

    दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था बनने की ओर भारत

    13वां प्रागज्योति अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव संपन्न

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

    मरीन ड्राइव पर 55 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार में वाहन चलाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

    दुर्गा पूजा को लेकर टेल्को थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने पर जोर

    कोलकाता में ग्राहक पंचायत के अभ्यास वर्ग में हंगामा, मारपीट का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.