Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुरलीधर केडिया के आत्मकथ्य ‘भूलते – भागते क्षण’ का भव्य लोकार्पण 
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मुरलीधर केडिया के आत्मकथ्य ‘भूलते – भागते क्षण’ का भव्य लोकार्पण 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुरलीधर केडिया के आत्मकथ्य ‘भूलते – भागते क्षण’ का भव्य लोकार्पण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मुख्य सभागार में नगर के ख्यातिलब्ध आयकर अधिवक्ता, समाजसेवी, साहित्यकार एवं संस्थान के वरीय न्यासी श्री मुरलीधर केडिया की पुस्तक ‘ भूलते – भागते क्षण ‘ का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र मुनका तथा संचालन मानद महासचिव डाॅo प्रसेनजित तिवारी ने की ।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सरयू राय (माननीय विधायक सह पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार) तथा विशिष्ट अतिथिद्वय श्री इन्द्र अग्रवाल (अध्यक्ष, ASIA) एवं श्री गोविंद दोदराजका ( संस्थापक अध्यक्ष, सुरभि सह प्रतिष्ठित समाजसेवी), डाॅo अंगद तिवारी (प्रतिकुलपति,अरका जैन विश्वविद्यालय), खजांची लाल मित्तल मंचासीन रहे ।

    दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई । सरस्वती वंदना डाॅo वीणा पाण्डेय भारती ने प्रस्तुत किया । स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के उपाध्यक्ष श्री राम नन्दन प्रसाद ने दिया । लोकार्पित पुस्तक ‘ भूलते – भागते क्षण ‘ पर पाठकीय प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री दिव्येन्दु त्रिपाठी ने कहा कि

    यह पुस्तक सरल तथा सुघड़ शब्दों में लिखी गई आत्मकथा है जिसमें लेखक के अपने जीवन के साथ – साथ जमशेदपुर शहर की भी पुरानी स्मृतियों को समेटा गया है।

    इसके बाद मुख्य अतिथि श्री सरयू राय ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि केडिया जी यह पुस्तक पाठकों में जिज्ञासा जगाने वाली है। इसे बहुत ही रोचक तरीके से लिखा और सजाया गया है । लेखक श्री केडिया का साहित्यिक जीवन परिचय श्री अशोक पाठक स्नेही ने बड़े ही सुन्दर अंदाज में प्रस्तुत की । जबकि यमुना तिवारी ‘व्यथित’ ने इसे अपनी काव्य शैली मेंं प्रस्तुत किया । कार्यक्रम के दौरान श्रीमती केडिया के अलावे सर्वश्री गोविन्द दोदराजका, डाॅo अंगद तिवारी, इन्दर अग्रवाल, अरविन्द केडिया , खजांची लाल मित्तल ने भी संबोधित किया ।

    अंत में धन्यवाद ज्ञापन तुलसी भवन के कोषाध्यक्ष श्री विमल जालान द्वारा दी गई ।

    इस अवसर पर मुख्य रुप से मानव केडिया, मनीष केडिया, विमल जालान, विद्यासागर लाभ, डाॅo रागिनी भूषण, डाॅo यमुना तिवारी व्यथित, डाॅ० अजय कुमार ओझा, अशोक पाठक’स्नेही’, सुरेश चन्द्र झा, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’ ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र, नीता सागर चौधरी, शीतल प्रसाद दुबे, डाॅo अरुण सज्जन, डाॅo राकेश पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह, वीणा पाण्डेय ‘भारती, रीना सिन्हा सलोनी, वसंत जमशेदपुरी, डाॅo आशा गुप्ता, मंजू ठाकुर , हरिहर राय चौहान, शिव नन्दन सिंह, उपासना सिन्हा, ममता कर्ण, पुनम शर्मा स्नेहिल, नीलम पेडिवाल, सुदीप्ता जेठी राउत, रीना गुप्ता, डाॅ० उदय प्रताप हयात, माधव पाण्डेय निर्मल, वीणा कुमारी नंदिनी, आरती श्रीवास्तव, शकुन्तला शर्मा, सिंह रहबर, सोनी सुगंधा, पद्मा प्रसाद,भंजदेव देवेन्द्र कुमार व्यथित, बलविन्दर सिंह, निशांत सिंह, शकुन्तला शर्मा, मुकेश रंजन, मनीष सिंह वंदन, डाॅo अरुण कुमार शर्मा, पुनम सिंह, नीलाम्बर चौधरी, सुरज सिंह राजपुत , पुनम सिंह, राजेन्द्र राज, शिप्रा सैनी सहित शताधिक साहित्यकारों की उपस्थिति रही ।

    मुरलीधर केडिया के आत्मकथ्य 'भूलते - भागते क्षण' का भव्य लोकार्पण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो नगर निगम चुनाव: ‘सुधा गुप्ता बनाम चार’ 44 की सीधी जंग शक्ति प्रदर्शन ने बदली तस्वीर, मुकाबला हुआ स्पष्ट
    Next Article फ्लैग मार्च के बीच सरेशाम चेन छिनतई, विरोध पर हवाई फायरिंग; सिदगोड़ा में दहशत

    Related Posts

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    June 19, 2026

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.