Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में मतगणना कर्मियों का अंतिम प्रशिक्षण संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा में मतगणना कर्मियों का अंतिम प्रशिक्षण संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा में मतगणना कर्मियों का अंतिम प्रशिक्षण संपन्न

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत जामताड़ा जिले में मतगणना कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से 26 फरवरी 2026 को समाहरणालय परिसर स्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन में मतगणना पर्यवेक्षकों एवं गणना सहायकों का द्वितीय एवं अंतिम प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त रवि आनंद के निर्देशानुसार किया गया।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम में आगामी 27 फरवरी 2026 को न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज, पाथरचपड़ा स्थित वज्रगृह सह मतगणना केंद्र में होने वाली मतगणना को लेकर सभी आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग-ख) के अध्यक्ष पद के निर्वाची पदाधिकारी सह जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार ने मतगणना से जुड़े सभी कर्मियों को आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने एवं समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया।

    मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा मतपेटियों की सील जांच, टेबलवार गणना की प्रक्रिया, अमान्य मतपत्रों की पहचान, आवश्यक प्रपत्रों के संधारण तथा राउंडवार परिणाम संकलन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर प्रशिक्षक सैय्यद मो. इमाम एवं हरि प्रसाद राम ने किया।

    जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती से मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की स्पेशल मॉनिटर द्वारा जामताड़ा के विद्यालयों का व्यापक निरीक्षण
    Next Article महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने जमशेदपुर में ‘श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चैरिटेबल सेंटर’ का किया शिलान्यास

    Related Posts

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    May 1, 2026

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    May 1, 2026

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    जनगणना-2027: जामताड़ा में स्व-गणना अभियान की शुरुआत, 15 मई तक भरें ऑनलाइन फॉर्म

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार।

    मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल।

    मजदूर दिवस पर मानवता का महादान, शीला मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर

    मजदूर दिवस पर सफाईकर्मियों का सम्मान, जदयू ने भेंट किए हॉट-पॉट लंच बॉक्स।

    मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.