Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » LBSM कॉलेज में AISF का उग्र प्रदर्शन, नई शिक्षा नीति के विरोध में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला दहन
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका रांची राष्ट्रीय शिक्षा

    LBSM कॉलेज में AISF का उग्र प्रदर्शन, नई शिक्षा नीति के विरोध में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला दहन

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 18, 2026Updated:May 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    LBSM कॉलेज में AISF का उग्र प्रदर्शन, नई शिक्षा नीति के विरोध में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला दहन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    All India Students’ Federation (AISF) की ओर से शनिवार को LBSM College के मुख्य द्वार पर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सरकार की नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए दोनों सरकारों का पुतला दहन किया।

    प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे AISF के प्रदेश सदस्य मुकेश रजक ने नई शिक्षा नीति (NEP), क्लस्टर सिस्टम, 75 प्रतिशत CGPA लागू करने के फैसले और NEET परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं का कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि सरकार की ये नीतियां छात्र, गरीब और ग्रामीण वर्ग के हितों के खिलाफ हैं और इससे शिक्षा व्यवस्था लगातार महंगी तथा निजीकरण की ओर बढ़ रही है।
    मुकेश रजक ने कहा कि आज देश का छात्र बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली जैसी समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन सरकार छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही। उन्होंने आरोप लगाया कि NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ियों ने लाखों छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है।

    उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि छात्र विरोधी नीतियों को जल्द वापस नहीं लिया गया तो AISF आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक तथा उग्र करेगी।

    इस प्रदर्शन में AISF जिला सचिव रंजन यादव, राजू सामद, जिला अध्यक्ष, LBSM कॉलेज अध्यक्ष कार्तिकेयन, कॉलेज प्रभारी रितिक सिंह और छात्र नेता हरप्रीत सिंह समेत बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
    प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने छात्र हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया और सरकार से छात्र विरोधी फैसलों को तत्काल वापस लेने की मांग की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व छात्र नेता अजय सिंह के आवास पर प्रतिभा का सम्मान, मेधावी छात्रों और शिक्षकों को मिला गौरव का मंच
    Next Article पटना में एनकाउंटर, पुलिस ने दौड़ा कर मारी गोली, शिक्षक गोलीकांड का आरोपी घायल, 2 गिरफ्तार।

    Related Posts

    मिथिला विवि: सिंडिकेट बैठक में जून सीनेट को मंजूरी, नए कॉलेजों में पढ़ाई

    May 18, 2026

    बिरसा मुंडा: जनजातीय कला से जीवन गाथा, रांची में कार्यशाला

    May 18, 2026

    मीरजापुर बनेगा पावर हब: यूपी सरकार की ₹2799 करोड़ की मंजूरी

    May 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिथिला विवि: सिंडिकेट बैठक में जून सीनेट को मंजूरी, नए कॉलेजों में पढ़ाई

    बिरसा मुंडा: जनजातीय कला से जीवन गाथा, रांची में कार्यशाला

    मीरजापुर बनेगा पावर हब: यूपी सरकार की ₹2799 करोड़ की मंजूरी

    भदोही में यादव महासंघ की महाबैठक: एकजुटता, प्रगति पर जोर

    बस सुरक्षा: सिस्टम का खोखलापन और हमारी चुप्पी

    गणि राजेन्द्र विजय: आदिवासी मौन क्रांति के नायक

    राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 के दूसरे दिन हास्य, संस्कृति और राजस्थानी रंगों से सराबोर हुई शाम

    होटवार जेल: महिला कैदी शोषण, न्यायिक हिरासत पर गंभीर सवाल

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला बाल संरक्षण इकाई की आहुत बैठक संपन्न

    10 विस्थापित ठेका कर्मियों को हटाने पर भड़के ग्रामीण, यूसीआईएल प्रबंधन को दो दिन का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.