Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात में चल रहे तीन दिवसीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट का उदघाटन
    Breaking News Headlines झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    गुजरात में चल रहे तीन दिवसीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट का उदघाटन

    News DeskBy News DeskMay 7, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुजरात में चल रहे तीन दिवसीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट का उदघाटन

    झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्वास्थ्य सहियाओं का मानदेय बढ़ाने की जोरदार पैरवी की

    केवड़िया, 7 मई । केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुजरात के केवड़िया में तीन दिवसीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर का आयोजन चल रहा है. दिनांक 5 से 7 मई, 2022 तक चलने वाले इस चिंतन शिविर की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कर रहे हैं. इस सम्मेलन का उद्देश्य चिकित्सा और सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्रों से संबंधित नीतियों व कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की समीक्षा और आम लोगों के लाभ के लिए इन नीतियों व कार्यक्रमों के बेहतर कार्यान्वयन के तरीकों और साधनों की सिफारिश करना है. टैंट सिटी नर्मदा, केवड़िया में आयोजित स्वास्थ्य चिंतन शिविर का उदघाटन गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने किया. शिविर में भारत सरकार की स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार, नीति आयोग के सदस्य डॉ व्ही के पॉल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल एडमिरल डी. के. जोशी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे सहित पच्चीस राज्यों व केंद्रीय शासित प्रदेशों के मंत्री व आला अधिकारी भाग ले रहे हैं. स्वास्थ्य चिंतन शिविर में झारखंड का प्रीतिनिधित्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा परिवार कल्याण विभाग अरूण कुमार सिंह एवं झारखंड राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के कार्यक्रम निदेशक भुवनेश प्रताप सिंह कर रहे हैं. चिंतन शिविर के दौरान तीसरे दिन के सत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, नीति आयोग के सदस्य डॉ व्ही के पॉल, भारत सरकार की स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन मंचासीन रहे.

    चिंतन शिविर के दौरान झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की बेवसाइट https://www.nhp.gov.in/ का उदघाटन किया. तीसरे दिन के सत्र को संबोधित करते हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्वास्थ्य साहियाओं का मानदेय बढ़ाने की जोरदार पैरवी की. उन्होंने कहा स्वास्थ्य साहिया बहनें स्वास्थ्य सेवा में ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रही हैं. चाहे टीकाकरण अभियान हो अथवा स्वास्थ्य संबंधित सहायता देनी हो,  स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी लगभग हर परियोजनाओं में इन साहियों की अच्छी सहभागिता रहती है. ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की स्वास्थ्य संबंधी परियोजना में साहियों की भूमिका रीढ़ की हड्डी जैसी होती है. बन्ना गुप्ता ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में साहियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कोरोना की विषम परिस्थिति में जमीनी स्तर पर साहियाें ने अतुलनीय कार्य किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का लिया जायजा,बताए महत्पूर्ण टिप्स
    Next Article सूबे की योगी सरकार ने सरकारी विभागों में पदोन्नति को लेकर आने वाली बाधा दूर करते हुए 10 साल की जगह पांच साल की प्रविष्टियों पर पदोन्नति देने का किया फैसला

    Related Posts

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    June 22, 2026

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.