Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का लिया जायजा,बताए महत्पूर्ण टिप्स
    Breaking News झारखंड

    जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का लिया जायजा,बताए महत्पूर्ण टिप्स

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मतदान पदाधिकारियों हेतु द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सभी प्रखंडों में आयोजित

    जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का लिया जायजा; बताए महत्पूर्ण टिप्स

    आज दिनांक 07.05.2022 को त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के तहत मतदान पदाधिकारियों के द्वितीय प्रशिक्षण का आयोजन जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में किया गया। जिसमे आज पीठासीन पदाधिकारी एवं पीठासीन पदाधिकारी 1 हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मतदान पदाधिकारियों को मास्टर प्रशिक्षकों ने मतदान की सभी बारीकियों से भलीभांति अवगत कराया साथ ही तर्क वितर्क कर उनकी सभी शंकाओं का समाधान भी किया।

    इसी क्रम में करमाटांड – विद्या सागर प्रखंड के गुलाब राय गुटगुटिया उच्च विद्यालय में पीठासीन अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण कार्मिक सह प्रशिक्षण कोषांग के प्रभारी सह नोडल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभय शंकर ने किया।

    उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से कहा कि चुनाव में पीठासीन पदाधिकारी की भूमिका अहम होती है। इसलिए आप लोग गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि कल पी 2 एवं पी 3 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

    प्रशिक्षण के दौरान करमाटांड़ में मास्टर ट्रेनर दुर्गेश कुमार दुबे, रंजीत कुमार, विजय सिंह, जितेन्द्र भगत, श्याम किशोर ने चुनावी प्रक्रिया में आने वाली कठिनाइयों को व्यावहारिक रूप से हल करने की जानकारी दी।

    प्रशिक्षण में बताया गया कि पीठासीन अधिकारी के दायित्व और कार्य काफी अहम है। बैलेट बाक्स के संचालन एवं मतदान करने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। कर्मियों को सामग्री प्राप्त करने में बरतने वाली सावधानियां, मतदान केंद्र पर बैठने की व्यवस्था, मतदान की प्रक्रिया, मतपेटी सील करने की प्रक्रिया, सभी तरह के मतदान में प्रयुक्त, अनुप्रयुक्त पेपर सील करने का तरीका, पीठासीन के कार्य दायित्व के बारे में समग्रता से बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान चुनाव में अपनाए जाने वाले सभी तकनीकी पहलुओं की जानकारी विस्तारपूर्वक
    दी गई।

    इस मौके पर सभी प्रखंडों में संबंधित मतदान पदाधिकारियों ने भाग लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज ने आज समाहरणालय के पहले तल्ले में बने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया
    Next Article गुजरात में चल रहे तीन दिवसीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट का उदघाटन

    Related Posts

    यूपी में भारी बारिश से राहत-बचाव तेज, नेपाल सीमा से लगे जिलों में विशेष सतर्कता

    September 27, 2026

    वारदातें बढ़ीं, कमजोर पड़ा पुलिस का सूचना तंत्र?

    September 27, 2026

    एसआईआर की प्रक्रिया और वैधता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पारदर्शिता की मांग

    September 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूपी में भारी बारिश से राहत-बचाव तेज, नेपाल सीमा से लगे जिलों में विशेष सतर्कता

    वारदातें बढ़ीं, कमजोर पड़ा पुलिस का सूचना तंत्र?

    एसआईआर की प्रक्रिया और वैधता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पारदर्शिता की मांग

    उडुप्पी रेस्टोरेंट फायरिंग ने खोली जमशेदपुर की पुलिसिंग की पोल : सरयू राय

    लखनऊ मंडल में 15 महिला ट्रैकमेंटेनर्स का कैडर परिवर्तन

    यमुना एक्सप्रेस-वे बस अग्निकांड पर हाईकोर्ट सख्त, रात में बसों की अनिवार्य जांच के आदेश

    JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता, अनुचित लाभ लेने वाले तीन अभ्यर्थी गिरफ्तार

    ग्रामसभा में ग्रामीणों का विरोध, सीसीएल से पहले रोजगार और फर्जी जमाबंदी रद्द करने की मांग

    जमीन पर कब्जे से बड़ा सवाल व्यवस्था की चुप्पी का कानून आवंटित औद्योगिक भूखंड पर 20 साल बाद भी कब्जा नहीं, तो जिम्मेदार कौन?

    एलआईसी बिल्डिंग में भड़की भीषण आग, 3 घंटे तक धधकती रही चौथी मंजिल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.