Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अफवाहों से न घबराएं, जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक: उपायुक्त
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अफवाहों से न घबराएं, जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक: उपायुक्त

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अफवाहों से न घबराएं, जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक: उपायुक्त

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जिले में पेट्रोल और डीजल की किसी प्रकार की कमी नहीं है तथा तेल कंपनियों की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। अफवाहों के कारण पिछले दो दिनों में शहरी क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों पर सामान्य दिनों की तुलना में लगभग दोगुनी बिक्री दर्ज की गई, जिससे कई स्थानों पर अनावश्यक भीड़ की स्थिति बनी।

    समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने तेल कंपनियों, पेट्रोल पंप संचालकों और पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। बैठक में इंडियन ऑयल, एचपी, भारत पेट्रोलियम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों को बोतल या अन्य कंटेनरों में तेल की बिक्री नहीं करने का निर्देश दिया।

    वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्थित वाहन खड़े करने से यातायात और कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने नागरिकों से सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास नहीं करने और प्रशासन की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की।

    तेल कंपनियों और पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि जिले में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु है और सभी पंपों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध है। प्रशासन ने पंप संचालकों को सोशल मीडिया और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को जागरूक करने तथा कंपनियों को सप्लाई चेन की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।

    अफवाहों से न घबराएं जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक: उपायुक्त
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरॉयल भूमिहार परिवार जमशेदपुर ने मनाया शहीद बैकुंठ शुक्ला का शहादत दिवस
    Next Article जनगणना 2027 के लिए कलादलों को दिया गया प्रशिक्षण, 16 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण

    Related Posts

    जनगणना 2027 के लिए कलादलों को दिया गया प्रशिक्षण, 16 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण

    May 14, 2026

    रॉयल भूमिहार परिवार जमशेदपुर ने मनाया शहीद बैकुंठ शुक्ला का शहादत दिवस

    May 14, 2026

    विधायक द्वारा दो सड़कों का शिलान्यास, 3.33 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जनगणना 2027 के लिए कलादलों को दिया गया प्रशिक्षण, 16 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण

    अफवाहों से न घबराएं, जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक: उपायुक्त

    रॉयल भूमिहार परिवार जमशेदपुर ने मनाया शहीद बैकुंठ शुक्ला का शहादत दिवस

    विधायक द्वारा दो सड़कों का शिलान्यास, 3.33 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

    आनन्दमार्ग प्रचारक संघ द्वारा योग एवं सत्संग कार्यक्रम आयोजित

    बड़ा गम्हरिया में चार दिवसीय शिवगाजन पूजा का भव्य शुभारंभ, 190 भोक्ताओं ने लिया संकल्प

    यूसील अधिकारी राजेश प्रसाद के पुत्र अभिनव कुमार ने 12वीं में 91.4% अंक लाकर स्कूल में पाया द्वितीय स्थान

    समाजसेवी रानी गुप्ता की पहल से दहेज प्रताड़ना पीड़िता रोशनी को मिला न्याय, प्रशासन ने दिलाई ससुराल में सुरक्षा

    आदिवासी विधवा महिला को काम से हटाने पर बवाल, मेन गेट में 4 घंटे के प्रदर्शन के बाद महिला काम पर बहाल

    कांड्रा में होटल से चोरी, नशेड़ियों के गिरोह पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.