जिला परिषद सदस्य करण सिंह को हाई कोर्ट से मिली जमानत ,
समर्थकों ने किया स्वागत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
घाटशिला के जिला परिषद सदस्य करण सिंह को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई जमानत मिलने के बाद उन्हें बुधवार शाम को जेल से रिहा कर दिया गया जेल गेट के बाहर जिला पार्षद जिला परिषद सदस्यों की एक टीम ने करण सिंह का स्वागत किया l इस दौरान जिला परिषद सदस्य डॉ. कविता परमार, देवयानी मुर्मू, सुभाष सिंह के साथ-साथ के जिला परिषद सदस्य और करण सिंह के समर्थक मौजूद रहे समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया l

इस दौरान करण के बड़े भाई अधिवक्ता शैलेश सिंह मौजूद रहे l सभी जिला परिषद सदस्यों के साथ करण मुख्य सड़क होते हुए रैंकिनी मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की घाटशिला उपकारा से बाहर निकलते ही करण सिंह के समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और कंधे पर उठा लिया यहां से जुलूस की शक्ल में काफिला घाटशिला मुख्य मार्ग होते हुए सीधे करण सिंह के आवास पहुंचे करण के साथ जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू और महिला नेत्री मंजू सिंह एक खुले जीप पर सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया l


