Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिंगरौली पुलिस की शर्मनाक सलाह की शिकायत एमपी डीजीपी से
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से राष्ट्रीय

    सिंगरौली पुलिस की शर्मनाक सलाह की शिकायत एमपी डीजीपी से

    Aman KumarBy Aman KumarJune 25, 2025Updated:June 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिंगरौली पुलिस की शर्मनाक सलाह की शिकायत एमपी डीजीपी से

    राष्ट्र संवाद कमाल अहमद

    कोरबा एसपी ने निष्पक्ष जांच का दिलाया है भरोसा

    पुष्पांजलि के हत्यारों की जल्द हो गिरफ्तारी : ज्योत्सना महंत

    कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद व महिला सशक्तिकरण संबंधी स्थायी संसदीय समिति की सदस्य ज्योत्सना चरणदास महंत ने कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम रलिया निवासी उमेंद दास की सुपुत्री पुष्पांजलि महंत की कथित तौर पर मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में चार दिन पूर्व हुई हत्या और परिजनों द्वारा दुष्कर्म के आरोप के बाद पुष्पांजलि की हत्या और पीएम नहीं किए जाने की घटना संज्ञान में आने के बाद सांसद ने मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक से मामले में निष्पक्ष जांच करने और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने को कहा है।

    रलिया निवासी उमेंद दास की सुपुत्री पुष्पांजलि का शव लेकर परिजन और ग्रामीण एसपी कार्यालय कोरबा पहुंचे थे। सांसद ने पुलिस अधीक्षक कोरबा से मोबाइल में बात कर मध्यप्रदेश पुलिस के साथ समन्वय बनाकर कड़ी कार्यवाही और निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मध्यप्रदेश सिंगरौली पहुंचे थे। जहां पर पुलिस के अधिकारियों के द्वारा मामले में उचित सहयोग न मिलने पर सांसद ने पुलिस के अधिकारी से बात करना चाहा। जिस पर मौके पर उपस्थित अधिकारी ने सांसद को अपने प्रदेश के मामलों में हस्तक्षेप करने की सलाह दी जिसकी भी शिकायत सांसद ने मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक से की है। महिलाओं की सुरक्षा और अत्याचार जैसे गंभीर मामले में छत्तीसगढ़ को छोड़ मध्यप्रदेश के मामले में हस्तक्षेप न करने सिंगरौली पुलिस की सलाह को लेकर गहरी आपत्ति जताते हुए मध्यप्रदेश के डीजीपी से शिकायत की है। सांसद ने कहा कि कोरबा पुलिस अधीक्षक ने परिजनों और मुझे आश्वस्त किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए जाएंगे।

    सिंगरौली पुलिस की शर्मनाक सलाह की शिकायत एमपी डीजीपी से
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआपातकाल पर एक प्रदर्शनी एवं सेमिनार का आयोजन जिलाध्यक्ष सुमित शरण के अध्यक्षता में किया गया
    Next Article जिला परिषद सदस्य करण सिंह को हाई कोर्ट से मिली जमानत , समर्थकों ने किया स्वागत

    Related Posts

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    July 21, 2026

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    July 21, 2026

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 3 वाहन चोर गिरफ्तार; 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।।

    चतरा में एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की मौत

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    – लापता युवक की हत्या का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.