Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस और किन्नरों के बीच विवाद, सड़क पर हंगामे से यातायात प्रभावित
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस और किन्नरों के बीच विवाद, सड़क पर हंगामे से यातायात प्रभावित

    News DeskBy News DeskSeptember 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस और किन्नरों के बीच विवाद, सड़क पर हंगामे से यातायात प्रभावित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर: शहर के व्यस्त साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस और किन्नरों के बीच हुए विवाद ने कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया। घटना के दौरान सड़क पर हंगामा होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साकची गोलचक्कर के पास कुछ किन्नर एक ऑटो में बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही बढ़ने से जाम की स्थिति बनने लगी। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से हटने को कहा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।
    घटना के दौरान नाराज किन्नरों ने सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे के बीच ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और किन्नरों के बीच धक्का-मुक्की की भी सूचना है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विवाद के दौरान एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फट गई। हालांकि, पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने की बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
    सड़क के बीच प्रदर्शन और हंगामे के कारण कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अन्य पुलिसकर्मियों को भी मौके पर बुलाया गया। काफी देर तक चले विवाद के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
    घटना का वीडियो भी आसपास मौजूद लोगों द्वारा बनाया गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपोटका के बच्चों की ‘महुआ ज़ीन’ अब कोलकाता के ClimateEd Summit में
    Next Article जुगसलाई में प्लाईवुड दुकान चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    छठ : अस्ताचल से अरुणोदय तक आस्था की अनंत यात्रा

    November 15, 2026

    बिरसा मुंडा की जयंती पर उत्सव नहीं, झारखंड को आत्ममंथन की जरूरत!

    November 15, 2026

    बिरसा मुंडा : जिसकी हुंकार से हिल उठा था अंग्रेजी शासन

    November 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ : अस्ताचल से अरुणोदय तक आस्था की अनंत यात्रा

    बिरसा मुंडा की जयंती पर उत्सव नहीं, झारखंड को आत्ममंथन की जरूरत!

    बिरसा मुंडा : जिसकी हुंकार से हिल उठा था अंग्रेजी शासन

    बिरसा मुंडाः क्रांतिकारी, समाज-सुधारक और जन-आस्था के भगवान

    आदिवासी नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में विधायक भूषण बाड़ा की तत्काल गिरफ्तारी हो : रघुवर दास

    IITF-2026 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड पवेलियन का उद्घाटन

    छठी मैया जी कृपा पूरे विश्व पर बनी रहे – काले

    अमरप्रीत सिंह काले, जयप्रकाश राय और ललित दास ने ग्रहण किया खरना का महाप्रसाद

    एसपी अनिमेष नैथानी की तत्परता से नाबालिग बच्ची हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की सख्ती से वन भूमि पर अफीम की खेती का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.