Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉ. श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान में गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती प्रकाश पर्व पर श्रद्धा और उत्साह
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा झारखंड धर्म शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    डॉ. श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान में गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती प्रकाश पर्व पर श्रद्धा और उत्साह

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डॉ. श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान में गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती प्रकाश पर्व पर श्रद्धा और उत्साह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सिखों के प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी महाराज की 556वीं जयंती (प्रकाश पर्व) डॉ. श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान के पावन परिसर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रधान सचिव डॉ. हरिबल्लभ सिंह आरसी ने की।

     

    कार्यक्रम की शुरुआत गुरु नानक देव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन से हुई। इस अवसर पर डॉ. हरिबल्लभ सिंह आरसी ने गुरु नानक देव जी के जीवन, त्याग और सेवा के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी ने मानवता, भाईचारे और सत्य के मार्ग का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सिख धर्म हिंदुत्व का विरोधी नहीं, बल्कि उसके मूल में एकता और ईश्वर भक्ति का भाव निहित है।

     

    संस्थान के सचिव एवं आरका जैन विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. अंगद तिवारी ने गुरु नानक देव जी की जयंती को भारत का एक महान आध्यात्मिक पर्व बताया। उन्होंने कहा कि “सबमें एक ही ईश्वर व्याप्त है, इसलिए सभी मानव एक हैं।”

     

    इस अवसर पर संस्थान के कोषाध्यक्ष श्री डी.एन. सिंह, पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. श्यामलाल पांडेय, विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती पूर्णिमा त्रिपाठी, उप-प्राचार्या डॉ. रंजना कुमारी, संयोजिका डॉ. बबिता तिवारी सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” के जयघोष के साथ हुआ।

    डॉ. श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान में गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती प्रकाश पर्व पर श्रद्धा और उत्साह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती पर शोभायात्रा में शामिल हुए विकास सिंह
    Next Article एक्सएलआरआई ने घोषित किया ‘जेवियर स्कॉलर एंट्रेंस टेस्ट’, शोध आधारित थॉट लीडर्स तैयार करने की पहल

    Related Posts

    जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज

    April 28, 2026

    रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली

    April 28, 2026

    समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज

    रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली

    समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

    सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देशी पिस्टल बरामद

    जमशेदपुर फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

    बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 में बिजली व्यवस्था मजबूत, 500 मीटर नया केबल बिछाया गया

    बर्मामाइंस में विकास को नई गति, विधायक पूर्णिमा साहू ने 69.10 लाख की योजनाओं का किया शिलान्यास

    रंभा शैक्षणिक संस्थान में राष्ट्रीय कार्यशाला की तैयारी आरंभ।

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जाम और महिला न्याय में देरी पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने उठाई आवाज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.