Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली की जीत से शुरुआत: रॉयल चैलेंजर्स ने बैंगलोर को 60 रनों से हराया
    Breaking News Headlines

    दिल्ली की जीत से शुरुआत: रॉयल चैलेंजर्स ने बैंगलोर को 60 रनों से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुंबई। महिला प्रीमियर लीग का दूसरा मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच को 60 रन से अपने नाम कर लिया। आरसीबी की कप्तानी स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में दो विकेट पर 223 रन बनाए हैं। जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 163 रन ही बना सकी।

     

    दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग में अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। उसने टूर्नामेंट के दूसरे और अपने पहले मैच में मजबूत कही जाने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम को 60 रन से हरा दिया। आरसीबी की टीम अब अपने दूसरे मुकाबले में इसी मैदान पर कल यानी सोमवार (छह मार्च) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। मुंबई ने अपने पहले मैच में गुजरात जाएंट्स को 143 रन से हराया था। वहीं, दिल्ली की टीम मंगलवार (सात मार्च) को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में उतरेगी।

     

    आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने उनके इस निर्णय को गलत साबित कर दिया दिल्ली ने 20 ओवर में दो विकेट पर 223 रन बना दिए। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 163 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए बल्लेबाजी में शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 91 गेंद पर 162 रन की साझेदारी की। शेफाली 45 गेंद पर 84 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और चार छक्के लगाए। कप्तान मेग लैनिंग ने 43 गेंद पर 72 रनों की पारी खेली। इस दौरान 14 चौके लगाए। मारिजान कैप 17 गेंद पर 39 और जेमिमा रोड्रिग्ज 15 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद रहीं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 31 गेंद पर नाबाद 60 रन की साझेदारी की। आरसीबी के लिए हीथर नाइट ने दोनों विकेट लिए।

     

    आरसीबी की पारी की बात करें तो टीम के लिए स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। हीथर नाइट ने 34, एलिस पैरी ने 31 और मेगन शुट ने नाबाद 30 रन बनाए। सोफी डिवाइन ने 14 रनों का योगदान दिया। दिशा कसाट नौ, ऋचा घोष और आशा शोभना दो-दो रन बनाकर आउट हुईं। कनिका आहूजा खाता नहीं खोल सकीं। प्रीति बोस ने नाबाद दो रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए अमेरिका की तारा नौरिस ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। एलिस कैप्सी ने दो विकेट झटके। शिखा पांडे को एक सफलता मिली।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘अदालत खेला कर गया.. और हम, वाह-वाह कर रहे..!!’
    Next Article जब मैं 8 साल की थी तब मेरे पिता ने मेरा यौन शोषण किया था : अभिनेत्री खुशबू सुंदर

    Related Posts

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    October 10, 2026

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    October 10, 2026

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    एकबार फिर नवप्राथमिक विद्यालय नयाटोला धोबी टोला में हुआ मारपीट प्रधानाध्यापक के परिजनों ने शिक्षिका

    वीरपुर अंचल कार्यालय में जनता दरबार: एक मामला निष्पादित, तीन विवादों पर हुई सुनवाई

    अक्टूबर में दिसंबर जैसा अहसास – बखरी में बारिश से लौटी गुलाबी ठंड, किसानों के चेहरे खिले

    बारिश के बीच बिजली के बॉक्स में लगी आग, एहतियातन काटी गई आपूर्ति

    सरकार की नीतियों के विरोध में सामूहिक अवकाश पर गए राजस्व कर्मचारी

    बारिश से 12 कट्ठे में कटी धान की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग

    तुरामडीह में वर्षों से जमे अधिकारियों पर कब चलेगी रोटेशन पॉलिसी? 1.39 करोड़ के वर्क ऑर्डर पर भी सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.