Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘अदालत खेला कर गया.. और हम, वाह-वाह कर रहे..!!’
    Breaking News Headlines बिहार मेहमान का पन्ना

    ‘अदालत खेला कर गया.. और हम, वाह-वाह कर रहे..!!’

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ‘अदालत खेला कर गया..
    और हम, वाह-वाह कर रहे..!!’
    चुनाव आयुक्तों के चयन के मसले पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनाये गए फेसले को ऐतिहासिक बताया जा रहा है। जनता तो जनता, तमाम विपक्षी दल तक इसकी सराहना और आला अदालत की जय-जय करने से बाज नहीं आ रहे। क्योंकि, उन्हें ऐसा लगता है कि आला अदालत के इस फैसले से ‘प्रधानमंत्री मोदी’ कमजोर पड़ जाएंगे और उनका मैजिक ‘फुस्स व शिथिल’ पड़ जाएगा..! जबकि, सच्चाई यही है कि, न तो इस फैसले से प्रधानमंत्री मोदी कमजोर पड़ने जा रहे, और ना ही, उनका मैजिक!

     

    मेरे द्वारा ऐसा लिखे जाने पर आपसबों को थोड़ा आश्चर्य जरूर हो रहा होगा, कि यह क्या बकवास है? मित्रवर, यह बकवास नहीं है, बल्कि पूरी विनम्रता के साथ, हम यह बताने की विनम्र कोशिश कर रहे हैं कि, हमसब, किसी भी अदालती फैसले को बहुत ही सीधे तरीके से समझने की गलती कर बैठते हैं। जबकि, थोड़ा सब्र रखते और समय देते हुए समझने की कोशिश करें, पंक्तियों में सन्निहित ‘शाब्दिक पेंच’ को समझा जा सकता है। हां, इतना जरूर स्वीकार किया जा सकता है कि भाषा की ‘अतिसामान्य समझ’ रखनेवाले और कानूनी भाषा की बारिकीयों और पेंच को न समझ पानेवाले लोगों के लिए यह थोड़ा क्या, बहुत ही दुष्कर कार्य है। ईमान से!

     

    अब मैं फैसले से जुड़ी उन पंक्तियों पर आता हूं, जिसके जरिए यह समझा जा सकता है कि ‘आला अदालत’ कैसे अपना काम बड़ी चालाकी से कर गया। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि, ‘यह नियम तब तक कायम रहेगा, जब तक संसद इस मुद्दे पर कोई कानून नहीं बना लेता।’ अब मैं आपसबों से एक बात जानना चाहता हूं, कि अगर मोदी सरकार, इस मुद्दे पर कोई कानून बनाना चाहे, तो उसे किसी भी सदन में ( निचली या ऊपरी), कोई दिक्कत होने जा रही है क्या? और फिर, हमारी वर्तमान राष्ट्रपति, पूर्व राष्ट्रपति ‘के. आर.नारायणन’ जैसा जोखिम उठाने का माद्दा रखतीं हैं क्या?

     

     

    यहां यह स्मरण कराना जरूरी समझता हूं कि, बहुत ज्यादा दिन तो नहीं हुए, जब कृषि विधेयक तमाम विरोध के बावजूद संसद के दोनों सदनों से पारित होते हुए कानून का रूप अख्तियार कर लिया था। हालांकि, उसका हश्र बाद में क्या हुआ, और सरकार को किस तरीके से कितना शर्मसार होना पड़ा, वह अलग बात है, जिस पर अब ज्यादा चर्चा करना उचित नहीं समझता। इसे पारित कराने के दरम्यान मोदी सरकार ने, न तो संविधान के अनुच्छेद 100 की परवाह की, और ना ही, विधेयक पारित होने के बाद तक किसी भी विपक्षी पार्टियों ने अनुच्छेद 100 के उल्लंघन को संविधान के अनुच्छेद 122 के तहत आला अदालत में चुनौती देना उचित समझा.. ! और तो और, इसी आला अदालत ने, इस मसले पर स्वतः संज्ञान लेने की जहमत तक नहीं उठाई..!! क्यों भाई? आखिर, अदालतों का गठन किस लिए हुआ था, यह भी अदालत को हम ही बताएंगे क्या..??

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंस्था यात्रा एक नए जीवन की शुरुआत ने बुजुर्गों के साथ मनाई होली
    Next Article दिल्ली की जीत से शुरुआत: रॉयल चैलेंजर्स ने बैंगलोर को 60 रनों से हराया

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.