राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के दुड़कू गांव में तीन दिवसीय हरि नाम संकीर्तन का काफी भव्य आयोजन समस्त ग्रामवासी के द्वारा किया जा रहा है ।
हरि नाम कीर्तन में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है इस अवसर पर रोजाना सैकड़ो भक्तों के द्वारा महाभोग प्रसाद ग्रहण किया जा रहा है।
सोमवार को गालूडीह के प्रसिद्ध संत विनय दास बाबा भी पहुंचे भक्तों ने इनका आशीर्वाद भी लिया ।
झारखंड बंगाल के कई प्रसिद्ध कीर्तन संप्रदाय के सदस्य या कीर्तन करने आए हैं कीर्तन में समस्त ग्राम वासियों के द्वारा काफी भव्य रूप से तैयारी की गई है आसपास के लोग भी इसमें सहयोग करते हैं हर वर्ष यहां धूमधाम से ग्रामीणों के द्वारा कीर्तन का आयोजन किया जाता है ।
भगवान विष्णु के सभी अवतार के मूर्ति यहां बनाई गई है जो आकर्षण का केंद्र है भक्तों के द्वारा दूर दराज से आकर यहां कीर्तन में शामिल हुआ जा रहा है। ।

