राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल अनुमंडल के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत लाकड़ी पंचायत के राधूडीह-पुरियारा क्षेत्र में निर्माणाधीन लेंम्स भवन को लेकर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण में घटिया ईंट, सीमेंट व गिट्टी के उपयोग तथा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। निरीक्षण के दौरान योजना स्थलों पर अनिवार्य सूचना पट्ट भी नहीं पाए गए, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि दोषी ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई कर ब्लैकलिस्ट किया जाए। ग्राम प्रधान श्यामल वरण पांडे व उप मुखिया नारायण गोप ने कहा कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो जन आंदोलन किया जाएगा।

