छौड़ाही सहुरी पंचायत के स्वच्छता कार्यों को मिला जिला स्तर पर सम्मान।स्वच्छता के क्षेत्र में सहुरी पंचायत ने बनाई अलग पहचान
यूजर चार्ज संग्रहण और क्लीन पब्लिक स्पेस में बेहतर कार्य के लिए मुखिया समेत चार स्वच्छता कर्मी सम्मानित।
छौड़ाही।बेगूसराय जिला स्थापना दिवस समारोह में छौड़ाही प्रखंड की सहुरी पंचायत के स्वच्छता कार्यों की सराहना की गई। पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था और यूजर चार्ज संग्रहण के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए मुखिया रामसेवक पासवान सहित स्वच्छता टीम को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने समारोह में मुखिया रामसेवक पासवान, स्वच्छता पर्यवेक्षक अमित कुमार तथा स्वच्छता कर्मी ललन बखो और अर्जुन सदा को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया। पंचायत को क्लीन पब्लिक स्पेस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए भी सम्मान मिला।सम्मान समारोह के बाद पंचायत के प्रतिनिधियों और स्वच्छता कर्मियों में खुशी देखी गई। मुखिया रामसेवक पासवान ने कहा कि पंचायत में सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई, घर-घर कचरा संग्रहण और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यूजर चार्ज संग्रहण के माध्यम से लोगों को स्वच्छता व्यवस्था में अपनी भागीदारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर मिला सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पंचायत के स्वच्छता कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। सम्मान से स्वच्छता कर्मियों का उत्साह बढ़ा है और पंचायत में स्वच्छता अभियान को और प्रभावी बनाने की प्रेरणा मिली है।
जिला स्थापना दिवस समारोह में जिले के विभिन्न प्रखंडों और क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों,कर्मियों एवं अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।
छौड़ाही सहुरी पंचायत के स्वच्छता कार्यों को मिला जिला स्तर पर सम्मान।स्वच्छता के क्षेत्र में सहुरी प
Previous Articleजयपाल कॉलोनी में पेयजल समस्या के समाधान की पहल
Next Article बाड़ा पेठिया में सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक चोरी

