बाड़ा पेठिया में सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक चोरी
खोदावंदपुर/बेगूसराय। बाड़ा पेठिया में शुक्रवार की देर शाम सब्जी खरीदने गए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने खोदावंदपुर थाना में लिखित शिकायत देकर बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है।पीड़ित की पहचान बरियारपुर पूर्वी पंचायत के सिरसी गांव निवासी मोहम्मद अली के पुत्र एजाजुल हक के रूप में हुई है। पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि दो अक्टूबर की शाम वह अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक- डीएल 8एससी 6861 को बाड़ा पेठिया में खड़ी कर सब्जी खरीदने चले गए थे। करीब दस मिनट बाद सब्जी खरीदकर वापस लौटे तो बाइक वहां से गायब थी। इसके बाद उन्होंने आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने तत्काल 112 नंबर की पुलिस और खोदावंदपुर थाना को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
