बरियारपुर पूर्वी गांव में एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुति
खोदावंदपुर,बेगूसराय। शांतिकुंज हरिद्वार से जुड़े गायत्री परिवार, खोदावंदपुर के तत्वावधान में शनिवार को बरियारपुर पूर्वी गांव में एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया. यज्ञ में गायत्री परिवार से जुड़े श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों ने भाग लेकर विधिवत आहुति दी. सबके कल्याण एवं सुख-शांति की कामना को लेकर आयोजित यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ. कार्यक्रम के मुख्य यजमान डॉ देवेंद्र कुमार विमल एवं अहिल्या विमल रहे. यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने समाज और परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. कार्यक्रम के सफल आयोजन में जवाहर महतो, बैद्यनाथ सहनी, नंदलाल ठाकुर सहित गायत्री परिवार के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
बरियारपुर पूर्वी गांव में एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुति
Previous Article*गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार की पहल लाई रंग, बखरी में बनेगा प्रखंड स्तरीय आधुनिक स्टेडियम*
Next Article टाटानगर स्टेशन के बाहर सड़क हादसे में युवक की मौत

