Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बलान नदी में डूबने से राकेश की मौत, परिवार में मचा कोहराम
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    बलान नदी में डूबने से राकेश की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बलान नदी में डूबने से राकेश की मौत, परिवार में मचा कोहराम
    बेगूसराय राष्ट्र संवाद ब्यूरो
    तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिपरा दोदराज पंचायत अंतर्गत नोनपुर वार्ड संख्या-2 निवासी मनसुख पासवान के 14 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार की बुधवार को बलान नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना नोनपुर वार्ड संख्या-1 स्थित जट बाबा स्थान घाट के पास करीब चार बजे की बताई गई है।
    बताया गया कि राकेश अपने चाचा छतिश पासवान की मृत्यु के बाद उनके भोज का कार्ड बांटने के लिए आसपास गया था। इसी दौरान वह बलान नदी के पास पहुंच गया और पानी में डूब गया। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राकेश को पानी से बाहर निकाला। उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
    सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। चाचा का क्रिया-कर्म भी अभी पूरा नहीं हुआ था कि राकेश की मौत ने परिवार को दूसरा गहरा सदमा दे दिया।
    राकेश के पिता मनसुख पासवान मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुख का संकट गहरा गया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण परिजनों को ढांढ़स देने पहुंचे। गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटायो कॉलोनी में आदिवासी युवक से मारपीट, अपहरण के प्रयास का आरोप
    Next Article एक साथ जुटे अधिकारी-कर्मी, श्रमदान से प्रखंड-अनुमंडल परिसर की सफाई

    Related Posts

    एक साथ जुटे अधिकारी-कर्मी, श्रमदान से प्रखंड-अनुमंडल परिसर की सफाई

    October 1, 2026

    टायो कॉलोनी में आदिवासी युवक से मारपीट, अपहरण के प्रयास का आरोप

    October 1, 2026

    स्वच्छता ही सेवा के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक साथ जुटे अधिकारी-कर्मी, श्रमदान से प्रखंड-अनुमंडल परिसर की सफाई

    बलान नदी में डूबने से राकेश की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    टायो कॉलोनी में आदिवासी युवक से मारपीट, अपहरण के प्रयास का आरोप

    स्वच्छता ही सेवा के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    शहरबेड़ा में जमीन पर हक की लड़ाई, दुकानों को लेकर टकराव

    बराखुर्षी से छोलागोड़ा तक जंगल पर आरी का कहर, वन विभाग की चुप्पी पर सवाल

    734 करोड़ के कथित GST-ITC घोटाले में कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल और बेटा गिरफ्तार

    डुमरिया के सोनुदुरू में मेडिकल कैंप, 242 ग्रामीणों ने उठाया स्वास्थ्य सुविधा का लाभ

    एक सप्ताह में सफाई नहीं हुई तो समर्थक खुद हटाएंगे कचरा, एनएचएआई ने सड़क निर्माण जल्द शुरू करने का दिया भरोसा

    आंगन का मिलन कार्यक्रम में माताओं को पोषण व स्वास्थ्य की दी जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.