Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक साथ जुटे अधिकारी-कर्मी, श्रमदान से प्रखंड-अनुमंडल परिसर की सफाई
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर शिक्षा समस्तीपुर

    एक साथ जुटे अधिकारी-कर्मी, श्रमदान से प्रखंड-अनुमंडल परिसर की सफाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक साथ जुटे अधिकारी-कर्मी, श्रमदान से प्रखंड-अनुमंडल परिसर की सफाई

    ‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान में जनभागीदारी

    बेगूसराय राष्ट्र संवाद ब्यूरो
    ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत गुरुवार को तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय से ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सुबह 8 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता कर्मियों और आम नागरिकों ने एक साथ श्रमदान किया। इसके बाद अनुमंडल कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। अधिकारियों और कर्मियों ने स्वयं सफाई कर लोगों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
    कार्यक्रम में बीडीओ रजनीश कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अरविंद कुमार, प्रखंड समन्वयक नितेश कुमार सहित सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक मौजूद रहे। अधिकारियों ने श्रमदान में भाग लेकर स्वच्छता को केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक दायित्व बनाने पर जोर दिया।
    बीडीओ रजनीश कुमार ने कहा कि स्वच्छता को रोजमर्रा की आदत बनाना जरूरी है। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से लोगों को अपने घर के साथ आसपास के सार्वजनिक स्थलों की सफाई के प्रति भी जिम्मेदार बनने का संदेश दिया जा रहा है।
    प्रखंड समन्वयक नितेश कुमार ने बताया कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा। इस दौरान ग्राम सभाओं में पीपल्स प्लान कैंपेन 2026-27 ‘सबकी योजना, सबका विकास’ के तहत पंचायत विकास योजना तैयार करने के साथ नशामुक्त बिहार को लेकर जागरूकता कार्यक्रम होंगे। कचरे को स्रोत पर चार श्रेणियों में अलग करने, स्वच्छता सर्वेक्षण आकलन और ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधरोपण जैसी गतिविधियां भी कराई जाएंगी। अभियान का उद्देश्य स्वच्छ, सुंदर, हरित और नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी को मजबूत करना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबलान नदी में डूबने से राकेश की मौत, परिवार में मचा कोहराम
    Next Article भाजपा के चार प्रखंडों में ‘सेवा सेतु शिविर’, जनसमस्याएं सुनकर समाधान का प्रयास

    Related Posts

    टंडवा में हाईवा वाहन चोरी, मालिक ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार

    October 11, 2026

    55 वर्षों से मां दुर्गा की आराधना करा रहे पंडित शक्ति पोदो मजूमदार, भक्ति और समर्पण की मिसाल

    October 11, 2026

    संस्था के नाम पर बैठक और चंदा वसूली करने पर होगी कानूनी कार्रवाई, मां रंकिणी घाट समिति ने जारी किया नोटिस

    October 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    favorite rest recheck article 772392

    टंडवा में हाईवा वाहन चोरी, मालिक ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार

    55 वर्षों से मां दुर्गा की आराधना करा रहे पंडित शक्ति पोदो मजूमदार, भक्ति और समर्पण की मिसाल

    संस्था के नाम पर बैठक और चंदा वसूली करने पर होगी कानूनी कार्रवाई, मां रंकिणी घाट समिति ने जारी किया नोटिस

    महिला रेलकर्मियों ने अयोध्या में किए राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन

    योगी की अखिलेश को चुनौती, बोले अयोध्या से दोनों लड़कर आजमा लें किस्मत

    चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप, कांग्रेस आंदोलन तेज करेगी

    देल्हो घाटी में फ्लाई ऐश लदे हाइवा ने ब्रेकडाउन कोयला वाहन में मारी टक्कर, चालक घायल

    सोना देवी विश्वविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    गोल्ड मेडल गले में, ट्रॉली हाथों में: आखिर खिलाड़ियों के सम्मान में सिस्टम पीछे क्यों?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.