Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बड़ा फैसलाःरेल जीएम से मिलेगा रेल यात्री संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बड़ा फैसलाःरेल जीएम से मिलेगा रेल यात्री संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बड़ा फैसलाःरेल जीएम से मिलेगा रेल यात्री संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    विभिन्न स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान और प्रदर्शन के लिए संयोजक समितियां गठित

    जमशेदपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर आंदोलनरत रेल यात्री संघर्ष समिति ने तय किया है कि अब सीधे रेल महाप्रबंधक से मिल कर समस्या का समाधान खोजा जाएगा। इसके लिए समिति का एक प्रतिनिधिमंडल कोलकाता जाएगा। यह निर्णय समिति के संयोजक शिव शंकर के न्यू केबुल टाउन स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया। इस बैठक में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और इस आंदोलन के अगुआ सरयू राय विशेष तौर पर मौजूद रहे।

    बैठक में 17, 18, 19 और 24 मई को आयोजित हस्ताक्षर अभियान सह प्रदर्शन के मद्देनजर अलग-अलग संयोजक समितियां बनाई गईं ताकि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। 17 को साकची में, 18 को बर्मामाइंस में, 19 को मानगो में और 24 को घाटशिला में होने वाले हस्ताक्षर अभियान सह प्रदर्शन को सुचारू रुप से चलाने के लिए ही ये संयोजक समितियां बनाई गई हैं। गौरतलब है कि रेल यात्री संघर्ष समिति ने पहले ही इन तिथियों में हस्ताक्षर अभियान चलाने की घोषणा कर दी थी।

    समिति के संयोजक शिवशंकर सिंह ने बताया कि बैठक में आंदोलन को तेज करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। यह तय किया गया कि 24 मई को जब घाटशिला में हस्ताक्षर अभियान सह प्रदर्शन का कार्यक्रम संपन्न हो जाएगा, तब समिति का एक प्रतिनिधिमंडल रेल महाप्रबंधक के कोलकाता स्थित कार्यालय में जाएगा और समस्या के समाधान के लिए महाप्रबंधक से मिलेगा। बैठक में कन्हैया सिंह, अजय सिन्हा, अजय कुमार, नीरज सिंह, सतीश सिंह, अमित शर्मा, पप्पू राव, शमशाद, कंचन डे, मनोज सिंह, राजा अग्रवाल, अनी परिहार और श्रीदेव आदि मौजूद रहे।

    बड़ा फैसलाःरेल जीएम से मिलेगा रेल यात्री संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांझा साहित्य मंच की काव्य गोष्ठी में बिखरे भावों के विविध रंग, कवियों ने माँ को किया नमन
    Next Article “मां सिर्फ रिश्ता नहीं, जीवन की आधारशिला” — आदित्यपुर में तेजश्विनी संगठन ने मनाया भावनात्मक मातृ दिवस समारोह

    Related Posts

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    June 24, 2026

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.