Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वदेशी जागरण कार्यक्रम में श्रमिक एकता पर जोर, भारतीय मजदूर संघ भवन निर्माण की जिला कमेटी का पुनर्गठन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    स्वदेशी जागरण कार्यक्रम में श्रमिक एकता पर जोर, भारतीय मजदूर संघ भवन निर्माण की जिला कमेटी का पुनर्गठन

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    स्वदेशी जागरण कार्यक्रम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। भारतीय मजदूर संघ भवन निर्माण के तत्वावधान में रविवार को स्वदेशी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्वी सिंहभूम संयोजक दिलीप प्रसाद त्यागी के संरक्षण एवं संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में स्वदेशी विचारधारा, श्रमिक एकता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के सामूहिक गायन से हुई, जबकि समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष बलराम यादव ने की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री धर्मजीत चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सह कोल्हान प्रभारी राम प्रकाश दास, बीएमएस विभाग प्रमुख अभिमन्यु सिंह, हिंदू पीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह तथा समाजसेवी ए.के.पी. सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम के दौरान राम प्रकाश दास ने दिलीप प्रसाद त्यागी के नेतृत्व में भारतीय मजदूर संघ भवन निर्माण की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी का पुनर्गठन किया। नवगठित कमेटी में ए.के.पी. सिंह और शिव शंकर चक्रवर्ती को संरक्षक, दिलीप प्रसाद त्यागी को अध्यक्ष, रामू प्रसाद को उपाध्यक्ष, अमित भंज को संगठन मंत्री, धनराज कुमार को जिला मंत्री, डोली कुमारी और संजय कुमार यादव को जिला सह मंत्री तथा राजेश प्रसाद को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, मानिक चांद पातर, बसंत प्रधान और उषा रानी महतो को सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।
    वक्ताओं ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देना, श्रमिकों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं को उचित मंच पर उठाना और संगठन को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। श्रमिकों से राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया गया।
    कार्यक्रम का संचालन दिलीप प्रसाद त्यागी ने किया। इसमें संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में श्रमिकों की उपस्थिति रही। समापन स्वदेशी अपनाने, श्रमिक एकता मजबूत करने और राष्ट्रहित में कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

    आत्मनिर्भर भारत भारतीय मजदूर संघ श्रमिक एकता स्वदेशी जागरण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleससुराल में प्रताड़ना से परेशान मां-बेटी की मौत, दो अन्य बेटियों की हालत गंभीर
    Next Article साकची पुस्तक मेले में छाई ‘मैं हेमंत’, युवाओं के बीच बढ़ी लोकप्रियता

    Related Posts

    पेनाल्टी शूटआउट में काली मंदिर मनोहरपुर बना चैंपियन, मिला एक लाख का पुरस्कार

    November 22, 2026

    साकची पुस्तक मेले में छाई ‘मैं हेमंत’, युवाओं के बीच बढ़ी लोकप्रियता

    November 22, 2026

    ससुराल में प्रताड़ना से परेशान मां-बेटी की मौत, दो अन्य बेटियों की हालत गंभीर

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पेनाल्टी शूटआउट में काली मंदिर मनोहरपुर बना चैंपियन, मिला एक लाख का पुरस्कार

    साकची पुस्तक मेले में छाई ‘मैं हेमंत’, युवाओं के बीच बढ़ी लोकप्रियता

    स्वदेशी जागरण कार्यक्रम में श्रमिक एकता पर जोर, भारतीय मजदूर संघ भवन निर्माण की जिला कमेटी का पुनर्गठन

    ससुराल में प्रताड़ना से परेशान मां-बेटी की मौत, दो अन्य बेटियों की हालत गंभीर

    पोटका में 25वें रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तदाता

    बोलानी डीएवी स्कूल में तीन दिवसीय पुस्तक मेला शुरू

    कैबुल मुखी समाज का ‘उत्कर्ष-2026’ हर्षोल्लास के साथ संपन्न, 250 बच्चों ने लिया भाग

    NBajee overview and options

    CK4444 app account verification guide for Bangladeshi players

    JW8 Bangladesh payment methods guide

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.