Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ससुराल में प्रताड़ना से परेशान मां-बेटी की मौत, दो अन्य बेटियों की हालत गंभीर
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ससुराल में प्रताड़ना से परेशान मां-बेटी की मौत, दो अन्य बेटियों की हालत गंभीर

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    ससुराल में प्रताड़ना से परेशान मां-बेटी की मौत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    ससुराल में प्रताड़ना से परेशान मां-बेटी की मौत
    ससुराल में प्रताड़ना से परेशान मां-बेटी की मौत, दो अन्य बेटियों की हालत गंभीर कार्रवाई की मांग पर मायके पक्ष का हंगामा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: ससुराल में कथित प्रताड़ना से परेशान होकर अपनी तीन बेटियों के साथ कीटनाशक खाने वाली पिंकी कुमारी और उसकी चार वर्षीय छोटी बेटी ऋषिका मेहता की एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, दो अन्य बेटियों की हालत को देखते हुए उनका इलाज जारी है। बताते हैं कि ऋषिका की मौत शनिवार को रात को हुई जबकि पिंकी ने रविवार को सुबह साढ़े 11 बजे दम तोड़ दिया। घटना के बाद रविवार को कार्रवाई की मांग को लेकर मायके पक्ष के लोगों ने अस्पताल में हंगामा किया और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। घटना उलीडीह ओपी क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-5 स्थित केदार बगान की है। पिंकी ने बीते 3 नवंबर को अपनी तीनों बेटियों को मैगी और चाय में कीटनाशक मिलाकर पिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया था। इसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुंचाया था। अस्पताल में इलाज के दौरान पिंकी ने आरोप लगाया था कि तीसरी बेटी के जन्म के बाद से ही पति धर्मपाल मेहता, सास-ससुर, देवर और देवरानी उसे प्रताड़ित करते थे। उसका पति ओडिशा के झारसुगुड़ा स्थित एक कंपनी में काम करता है। पिंकी की तीन बेटियों में 13 वर्षीय माही, पांच वर्षीय मासूम और चार वर्षीय ऋषिका शामिल थीं। शनिवार देर रात पिंकी और ऋषिका ने दम तोड़ दिया। पिंकी ने इलाज के दौरान बताया था कि 22 अक्टूबर को उसकी देवरानी गुड़िया ने उलीडीह थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद उसकी मुश्किलें और बढ़ गई थीं और वह तनाव में रहने लगी थी। वह लगातार पुलिस से मदद मांग रही थी। 28 अक्टूबर को वह उलीडीह थाना पहुंची और फिर अपनी बेटियों के साथ सिटी एसपी कार्यालय भी गई थी। वहां उससे लिखित शिकायत मांगी गई, लेकिन लिखना नहीं आने के कारण वह अपनी बात लिखित रूप में नहीं दे सकी। महिला का आरोप था कि पुलिस से मदद नहीं मिलने और ससुराल में लगातार प्रताड़ना के कारण वह मानसिक रूप से टूट चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर बिहार के नवादा से जमशेदपुर पहुंचे पिंकी के भाई आर्यन कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को पति, देवर और देवरानी के अलावा कुशवाहा समाज के नेता शिवकुमार भगत भी परेशान करते थे। भाई ने मामले में शिवकुमार भगत समेत अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है। उसने कहा कि दोषियों की गिरफ्तारी होने के बाद ही दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हालांकि इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति धर्मपाल मेहता एवं देवरानी गुड़िया को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। देवर राजीव फरार चल रहा है।
    अपराध एमजीएम अस्पताल घरेलू हिंसा पुलिस कार्रवाई
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपोटका में 25वें रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तदाता
    Next Article स्वदेशी जागरण कार्यक्रम में श्रमिक एकता पर जोर, भारतीय मजदूर संघ भवन निर्माण की जिला कमेटी का पुनर्गठन

    Related Posts

    पेनाल्टी शूटआउट में काली मंदिर मनोहरपुर बना चैंपियन, मिला एक लाख का पुरस्कार

    November 22, 2026

    साकची पुस्तक मेले में छाई ‘मैं हेमंत’, युवाओं के बीच बढ़ी लोकप्रियता

    November 22, 2026

    स्वदेशी जागरण कार्यक्रम में श्रमिक एकता पर जोर, भारतीय मजदूर संघ भवन निर्माण की जिला कमेटी का पुनर्गठन

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पेनाल्टी शूटआउट में काली मंदिर मनोहरपुर बना चैंपियन, मिला एक लाख का पुरस्कार

    साकची पुस्तक मेले में छाई ‘मैं हेमंत’, युवाओं के बीच बढ़ी लोकप्रियता

    स्वदेशी जागरण कार्यक्रम में श्रमिक एकता पर जोर, भारतीय मजदूर संघ भवन निर्माण की जिला कमेटी का पुनर्गठन

    ससुराल में प्रताड़ना से परेशान मां-बेटी की मौत, दो अन्य बेटियों की हालत गंभीर

    पोटका में 25वें रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तदाता

    बोलानी डीएवी स्कूल में तीन दिवसीय पुस्तक मेला शुरू

    कैबुल मुखी समाज का ‘उत्कर्ष-2026’ हर्षोल्लास के साथ संपन्न, 250 बच्चों ने लिया भाग

    NBajee overview and options

    CK4444 app account verification guide for Bangladeshi players

    JW8 Bangladesh payment methods guide

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.