Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कैबुल मुखी समाज का ‘उत्कर्ष-2026’ हर्षोल्लास के साथ संपन्न, 250 बच्चों ने लिया भाग
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची शिक्षा संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कैबुल मुखी समाज का ‘उत्कर्ष-2026’ हर्षोल्लास के साथ संपन्न, 250 बच्चों ने लिया भाग

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    कैबुल मुखी समाज का ‘उत्कर्ष-2026’
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    कैबुल मुखी समाज का ‘उत्कर्ष-2026’
    कैबुल मुखी समाज का ‘उत्कर्ष-2026’ हर्षोल्लास के साथ संपन्न, 250 बच्चों ने लिया भाग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। कैबुल मुखी समाज, गोलमुरी की ओर से भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सीडब्ल्यूए हॉल में ‘उत्कर्ष-2026’ का आयोजन किया गया। समाज के सचिव गुरुचरण मुखी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के 250 बच्चों ने चित्रांकन, भाषण, मॉडल निर्माण एवं मेहंदी रचाओ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि महावीर मुखी, विशिष्ट अतिथि कैबुल कंपनी के महाप्रबंधक आरबी सिंह तथा सम्मानित अतिथि मुखी समाज झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष शशिभूषण मुखी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने शिक्षा के प्रचार-प्रसार और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समाज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। उन्होंने बच्चों के सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित करने का सुझाव दिया। वहीं आरबी सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की छिपी प्रतिभा सामने आती है तथा वैज्ञानिक सोच और तार्किक क्षमता का विकास होता है। कार्यक्रम में गुरुचरण मुखी ने स्वागत भाषण दिया। संचालन संजना मुखी एवं प्रीशी मुखी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन निखिल महानन्द ने किया। प्रतियोगिताओं के परिणाम: चित्रांकन के सब जूनियर वर्ग में देबजोत सिंह प्रथम, आयुषी थापा द्वितीय और मीणाल गुप्ता तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में खुशी प्रथम, वैभवी द्वितीय और आदशी मुखी तृतीय तथा सीनियर वर्ग में रौनक कुमार प्रथम, विवेक कुमार पांडे द्वितीय और कृष्णा कुमार तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में ऋषिका मुखी प्रथम, नीरज कुमार मुखी द्वितीय और मोहम्मद अरहम दाऊद तृतीय रहे। मॉडल निर्माण में जॉयदीप पॉल प्रथम, सारिका सोना द्वितीय और नीरज कुमार मुखी तृतीय रहे। मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में अनिशा कुमारी प्रथम, प्रीति कुमारी द्वितीय और यशवनी कुमारी तृतीय रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुचरण मुखी, रुपेश मुखी, डेविड मुखी, निखिल महानन्द, सुजल मुखी, मिहिर मुखी, देवेश मुखी, डब्लू, आर्यन मुखी, शाहिल मुखी, प्रभात मुखी, गुरुबचन मुखी, गोपाल मुखी एवं शिवनाथ मुखी सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा।
    उत्कर्ष 2026 कैबुल मुखी समाज झारखंड स्थापना दिवस बिरसा मुंडा जयंती
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleNBajee overview and options

    Related Posts

    दुबई में छिपे प्रिंस खान गैंग पर अंतरराष्ट्रीय शिकंजा, भाई गोपी और साले ऋतिक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस

    November 22, 2026

    सपनों की ऊंचाई से ज्यादा जरूरी है जमीन पर बदलाव की गहराई

    November 22, 2026

    भारत जापान की नई रणनीतिक धूरी से बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कैबुल मुखी समाज का ‘उत्कर्ष-2026’ हर्षोल्लास के साथ संपन्न, 250 बच्चों ने लिया भाग

    NBajee overview and options

    CK4444 app account verification guide for Bangladeshi players

    JW8 Bangladesh payment methods guide

    दुबई में छिपे प्रिंस खान गैंग पर अंतरराष्ट्रीय शिकंजा, भाई गोपी और साले ऋतिक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस

    सपनों की ऊंचाई से ज्यादा जरूरी है जमीन पर बदलाव की गहराई

    भारत जापान की नई रणनीतिक धूरी से बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा

    मां की अंतिम विदाई: सत्ता के शिखर पर बैठा बेटा भी आखिर मां के सामने सिर्फ बेटा ही होता है!

    डीएवी पब्लिक स्कूल में ‘सीखना कैसे सीखें’ विषय पर विशेष मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन

    स्व शिव शंकर यादव की श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.