निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित चेपापुल-पारडीह रोड पर इलाईट सहाना प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन इमारत से बिजली के तार चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस संबंध में आजादनगर थाना में कांड संख्या 53/26 के तहत बीएनएस की धारा 305 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के नामजद आरोपी मोहम्मद शाहरुख उर्फ उमर…
Author: Sumi Bangabash
द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री ! राष्ट्र संवाद संवादाता पटना से सहरसा जा रही राजेन्द्र नगर–सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस उस वक्त दहशत और अफरा-तफरी का केंद्र बन गई, जब दिदरगंज हॉल्ट के पास ट्रेन के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। इंजन से धुआं निकलते ही यात्रियों के बीच खौफ का माहौल पैदा हो गया और कुछ ही मिनटों में ट्रेन के अंदर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही इंजन से धुआं निकलता दिखाई दिया, यात्रियों…
महिला से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया खागा (देवघर) राष्ट्र संवाद संवादाता खागा थाना क्षेत्र के घोड़ादहा गांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर जूते-चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। घटना के बाद इलाके में काफी चर्चा का माहौल है। जानकारी के अनुसार, घोड़ादहा गांव की एक महिला मंगलवार रात अपने घर में सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान बगदाहा गांव निवासी उत्तम महतो, जो पेशे से चालक बताया जाता है, घर में घुस गया…
कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप कोडरमा। जिले में चार माह पहले प्रेम विवाह करने वाली एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मृतका के पिता ने अपने दामाद पर बेटी को प्रताड़ित करने और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, युवती ने करीब चार महीने पहले परिवार की सहमति के बिना प्रेम विवाह किया था। शुरुआती दिनों में सब कुछ…
मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर। राष्ट्र संवाद संवादाता देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 73वीं पुण्यतिथि मंगलवार को “बलिदान दिवस” के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,…
टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा राष्ट्र संवाद संवादाता कोलकाता, 23 जून (भाषा) तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर नियंत्रण को लेकर जारी लड़ाई मंगलवार को और तेज हो गई, जब पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खेमे ने दावा किया कि उसने दो दिन पहले ही नयी राष्ट्रीय कार्यसमिति का गठन कर लिया था और बागी गुट द्वारा ममता बनर्जी को पार्टी अध्यक्ष पद से हटाकर समानांतर नेतृत्व स की घोषणा किए जाने से कुछ घंटे पहले ही इसकी जानकारी निर्वाचन आयोग को भेज दी थी। इस घटनाक्रम से…
केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया राष्ट्र संवाद संवादाता नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) केरल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा सदस्य के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया। कुरियन (65) अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के साथ-साथ मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुरियन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। भाजपा ने…
लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी राष्ट्र संवाद संवादाता लखनऊ, 23 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में एक तीन मंजिला व्यावसायिक भवन में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस और आगरा के प्रस्तावित दौरे समेत मंगलवार के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी शोक व्यक्त करते हुए मंगलवार के अपने संगठनात्मक कार्यक्रम स्थगित कर दिए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अलीगंज अग्निकांड की जांच के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की छह सदस्यीय…
लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई राष्ट्र संवाद संवादाता लखनऊ, 23 जून (भाषा) लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अलीगंज की उस अवैध व्यावसायिक इमारत को गिराने का नोटिस जारी किया है, जिसमें आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई थी। एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने यह जानकारी दी। एलडीए ने इस रिहायशी इमारत को व्यावसायिक तौर पर गैर-कानूनी तरीके से चलाने के मामले में अपने ही संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक,…
पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा राष्ट्र संवाद संवादाता पाकुड़। शहर के हाटपाड़ा सब्जी बाजार में ठगी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। एक किशोरी ने अपनी मां की तबीयत खराब होने का हवाला देकर सब्जी दुकानदार से मोबाइल के माध्यम से ₹3500 ट्रांसफर करने का अनुरोध किया और बदले में नकद राशि देने की बात कही। दुकानदार वरुण शाह ने मानवता दिखाते हुए युवती द्वारा बताए गए नंबर पर ₹3500 भेज दिए। लेकिन कुछ देर बाद युवती बिना नकद राशि दिए वहां से भागने लगी। मामला समझते…
