Author: Sumi Bangabash

धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया  राष्ट्र संवाद संवादाता  लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी अचानक बेपटरी हो गई। इंजन समेत दो बोगी पटरी से उतर गईं। 2 घंटे तक लुप लाइन में ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। इस दौरान मुगमा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी को सिग्नल दिया गया था। सिग्नल मिलते ही जैसे ही मालगाड़ी आगे बढ़ी, अचानक इंजन के साथ दो बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे के बाद तुरंत…

Read More

गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर  राष्ट्र संवाद संवादाता  गिरिडीह सदर प्रखंड के बरमोरिया गांव में नशा मुक्ति अभियान के तहत रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त रामनिवास यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में केवल प्रशासनिक प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि इसके लिए आम लोगों की सक्रिय भागीदारी भी बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज की खुशहाली पर भी प्रतिकूल असर डालता है। उपायुक्त…

Read More

रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला  राष्ट्र संवाद संवादाता  रांची। राजधानी रांची के ओसीसी कंपाउंड स्थित बंगला स्कूल के पीछे श्रीपति लाल नामक अपार्टमेंट में बुधवार अहले सुबह करीब 5 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही अपार्टमेंट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपने-अपने फ्लैटों से बाहर निकल आए। जानकारी के अनुसार आग बेसमेंट के समीप लगे बिजली मीटर पैनल और लिफ्ट तक सीमित रही। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची…

Read More

रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग  राष्ट्र संवाद संवादाता बरका सयाल क्षेत्र के भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में सुबह-सुबह 550 केवी क्षमता वाले ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई, जिससे ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि, आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जवाहर नगर ऊपर धोड़ा और हनुमानगढ़ी में सीसीएल क्वार्टर से ज्यादातर सीसीएल जमीन पर बड़ी-बड़ी बिल्डिंग बन गई है ज्यादातर लोग सीसीएल के…

Read More

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: उपायुक्त राजीव रंजन ने समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (केजीबीवी) के बोर्ड परीक्षा परिणाम और आधारभूत संरचना की समीक्षा की। उन्होंने 10वीं-12वीं के परिणामों में सुधार के लिए कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर नियमित रेमेडियल क्लास चलाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने विद्यालयों की रिक्त सीटों पर शीघ्र नामांकन सुनिश्चित करने तथा किसी भी पात्र छात्र-छात्रा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित नहीं रहने देने पर जोर…

Read More

सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बहुभाषीय साहित्यिक संस्था ‘सहयोग’ द्वारा संत कबीरदास की जयंती के अवसर पर तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं संत कबीर के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उपासना सिन्हा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। संस्था की अध्यक्ष डॉ. संध्या सिन्हा ने स्वागत भाषण में कबीर के जीवन-दर्शन, निर्भीकता और मानवीय मूल्यों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि अवतार सिंह ने कबीर की वाणी को सत्य, साहस, प्रेम…

Read More

कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह की अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत की जानकारी लेने और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के लिए कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने वालों में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, प्रदेश कोऑर्डिनेशन सदस्य बिजय खां, प्रदेश महामंत्री रविंद्र कुमार झा, वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह मस्तान, डॉ. परितोष सिंह, जिला…

Read More

खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा  राष्ट्र संवाद संवादाता  चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपोखरी गांव में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब खेत की जुताई के दौरान मिट्टी के नीचे दबा एक संदिग्ध विस्फोटक जैसा पदार्थ बरामद हुआ। समय रहते ट्रैक्टर चालक की सूझबूझ से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, सोनपोखरी गांव निवासी विजय हेम्ब्रम के खेत में ट्रैक्टर चालक शिव चरण महतो जुताई कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर के नीचे किसी भारी वस्तु के आने…

Read More

वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक के अवसर पर टाटा मेन हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट डॉ. अंशु कुमार ने कहा कि मूत्र रिसाव (यूरिनरी इन्कॉन्टिनेंस) एक सामान्य लेकिन उपचार योग्य चिकित्सीय समस्या है। इसे बढ़ती उम्र का सामान्य हिस्सा या शर्म की बात मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि महिलाओं में स्ट्रेस यूरिनरी इन्कॉन्टिनेंस सबसे अधिक देखा जाता है, जिसमें खांसी, छींक, हंसने, दौड़ने या वजन उठाने के दौरान मूत्र का रिसाव हो सकता है। वहीं अर्ज इन्कॉन्टिनेंस में अचानक तेज पेशाब लगने…

Read More

वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक के अवसर पर टाटा मेन हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट डॉ. अंशु कुमार ने कहा कि मूत्र रिसाव (यूरिनरी इन्कॉन्टिनेंस) एक सामान्य लेकिन उपचार योग्य चिकित्सीय समस्या है। इसे बढ़ती उम्र का सामान्य हिस्सा या शर्म की बात मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि महिलाओं में स्ट्रेस यूरिनरी इन्कॉन्टिनेंस सबसे अधिक देखा जाता है, जिसमें खांसी, छींक, हंसने, दौड़ने या वजन उठाने के दौरान मूत्र का रिसाव हो सकता है। वहीं अर्ज इन्कॉन्टिनेंस में अचानक तेज पेशाब लगने…

Read More