Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संघर्ष से मिले आशियाने की चौखट पर पहुंचे सरयू राय, आवंटी हुए भावुक
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    संघर्ष से मिले आशियाने की चौखट पर पहुंचे सरयू राय, आवंटी हुए भावुक

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संघर्ष से मिले आशियाने की चौखट पर पहुंचे सरयू राय, आवंटी हुए भावुक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। बिरसानगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के फ्लैटों में रविवार का दिन कई परिवारों के लिए भावुक कर देने वाला रहा। गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का आवंटियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जिन लोगों ने फ्लैटों के आवंटन के लिए उनके साथ लंबा संघर्ष किया था, वे उन्हें अपने घर की चौखट पर देखकर भावुक हो उठे।

    शंकर तांडी के आमंत्रण पर पहुंचे सरयू राय ने आवंटियों के आग्रह पर कई अन्य फ्लैटों का भी दौरा किया। उन्होंने परिवारों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और नए घर की खुशियों में शामिल हुए। कई आवंटियों ने कहा कि उनकी इच्छा थी कि फ्लैट की चाबी भी सरयू राय के हाथों मिले, लेकिन उस समय उनके रांची में होने के कारण यह संभव नहीं हो सका था। अब उनके घर आने से वह कसक काफी हद तक दूर हो गई।

    इस दौरान सरयू राय ने पी. राजा राव, अंतरा सिन्हा, विनय कुमार, संगीता, पिंकी देवी, देबू दास, रूबी देवी और सुजीत के. बोस सहित कई आवंटियों के फ्लैटों का दौरा किया।

    गौरतलब है कि बिरसानगर के इन फ्लैटों के आवंटन को लेकर सरयू राय ने जेएनएसी से लेकर मुख्यमंत्री स्तर तक लगातार प्रयास और संघर्ष किया था। आवंटन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पहली बार उनके इन घरों में पहुंचने से आवंटियों ने इसे अपने संघर्ष की सार्थकता और एक भावनात्मक पल बताया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुश भवन में सजा काव्य समारोह, अंकिता सिन्हा की ग़ज़लों और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां
    Next Article जो सुर-ताल में समन्वय बिठा लेते हैं, वे जीवन में आगे बढ़ जाते हैं : सरयू राय

    Related Posts

    कमीशन के आरोपों पर घमासान: सरयू राय ने मांगी कार्रवाई, मेयर पक्ष का पलटवार

    July 26, 2026

    बिहार बंद के बाद सियासी संग्राम: सड़क की हिंसा से सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

    July 26, 2026

    कोयला छापेमारी के बाद बवाल, युवक की पिटाई के आरोप से हंगामा, सीआईएसएफ पर आरोपी, सीआईएसएफ की गाड़ियों पर किया गया हमला।

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कमीशन के आरोपों पर घमासान: सरयू राय ने मांगी कार्रवाई, मेयर पक्ष का पलटवार

    बिहार बंद के बाद सियासी संग्राम: सड़क की हिंसा से सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

    कोयला छापेमारी के बाद बवाल, युवक की पिटाई के आरोप से हंगामा, सीआईएसएफ पर आरोपी, सीआईएसएफ की गाड़ियों पर किया गया हमला।

    7 अगस्त को सिदगोड़ा में आजसू युवा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, 8 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस पर कदमा में उमड़ेगा जनसैलाब

    मलबे में दबी महिला को ग्रामीणों ने निकाला, इलाज में भी लापरवाही का आरोप; आवास और आर्थिक सहायता की उठी मांग

    अग्रवाल सम्मेलन का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, 5 वर्षों का विजन और रोडमैप तैयार

    चिटामाटी टोला में सड़क नहीं होने से खटिया पर अस्पताल पहुंचाया गया मरीज, प्रशासन ने दी सफाई

    पलामू पुलिस ने 1.5 करोड़ के गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश, ट्रक चालक गिरफ्तार |

    अलोक स्टील इंडस्ट्रीज के खिलाफ अनंत काल का धरना-प्रदर्शन

    चिटामाटी टोला में सड़क नहीं होने से खटिया पर अस्पताल पहुंचाया गया मरीज, प्रशासन ने दी सफाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.