Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुश भवन में सजा काव्य समारोह, अंकिता सिन्हा की ग़ज़लों और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कुश भवन में सजा काव्य समारोह, अंकिता सिन्हा की ग़ज़लों और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुश भवन में सजा काव्य समारोह, अंकिता सिन्हा की ग़ज़लों और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। साकची स्थित कुश भवन के प्रेक्षागृह में रविवार को भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विश्व विख्यात कवयित्री अंकिता सिन्हा सहित शहर के कई कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम के दौरान कविताओं और ग़ज़लों ने ऐसा समां बांधा कि पूरा प्रेक्षागृह देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

    कवयित्री अंकिता सिन्हा ने नारी सम्मान, बेटी बचाओ, दहेज हत्या, सर्वधर्म समभाव तथा श्रृंगार रस पर आधारित अपनी कविताओं और ग़ज़लों का प्रभावशाली पाठ किया। उनकी प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया और उन्हें भरपूर सराहना मिली।

    कोल्हान विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण प्रसाद ने अपनी पहली काव्य रचना से जुड़ा रोचक संस्मरण साझा किया। उन्होंने सामाजिक बुराइयों पर आधारित कई सार्थक कविताओं का पाठ कर श्रोताओं को सोचने पर मजबूर किया। वहीं कवि जवाहर लाल सिंह ने अपनी स्वरचित कविता “सृष्टि का श्रृंगार कैसा” प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।

    कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता एवं नोटरी संजय कुमार ने किया। उन्होंने अपनी चुटीली शैली और बीच-बीच में सुनाए गए शेरों से पूरे कार्यक्रम को रोचक बनाए रखा। अंत में कुशवाहा संघ के अध्यक्ष शिव कुमार भक्त ने सभी अतिथियों, कवियों और उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

    इससे पूर्व मुख्य अतिथि कवयित्री अंकिता सिन्हा एवं डॉ. लक्ष्मण प्रसाद को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

    कवि सम्मेलन में कुशवाहा संघ के अध्यक्ष शिव कुमार भक्त, सचिव रामकुमार सिंह, डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, जवाहर लाल सिंह, अतुल आनंद, संजय कुमार, ममता देवी, त्रियोगी नारायण सिंह, ए.के. सिंह, विनोद सिन्हा, अनूप कुमार सिंह, रामानंद भक्त, अजीत प्रसाद, रमेश सिंह, राजकुमार सिंह, किशोरी सिंह, नागेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमजीएम थाना को मिली बड़ी सफलता,साधु के वेश में चल रहा था गांजा तस्करी का धंधा, दो गिरफ्तार
    Next Article संघर्ष से मिले आशियाने की चौखट पर पहुंचे सरयू राय, आवंटी हुए भावुक

    Related Posts

    कमीशन के आरोपों पर घमासान: सरयू राय ने मांगी कार्रवाई, मेयर पक्ष का पलटवार

    July 26, 2026

    बिहार बंद के बाद सियासी संग्राम: सड़क की हिंसा से सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

    July 26, 2026

    कोयला छापेमारी के बाद बवाल, युवक की पिटाई के आरोप से हंगामा, सीआईएसएफ पर आरोपी, सीआईएसएफ की गाड़ियों पर किया गया हमला।

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कमीशन के आरोपों पर घमासान: सरयू राय ने मांगी कार्रवाई, मेयर पक्ष का पलटवार

    बिहार बंद के बाद सियासी संग्राम: सड़क की हिंसा से सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

    कोयला छापेमारी के बाद बवाल, युवक की पिटाई के आरोप से हंगामा, सीआईएसएफ पर आरोपी, सीआईएसएफ की गाड़ियों पर किया गया हमला।

    7 अगस्त को सिदगोड़ा में आजसू युवा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, 8 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस पर कदमा में उमड़ेगा जनसैलाब

    मलबे में दबी महिला को ग्रामीणों ने निकाला, इलाज में भी लापरवाही का आरोप; आवास और आर्थिक सहायता की उठी मांग

    अग्रवाल सम्मेलन का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, 5 वर्षों का विजन और रोडमैप तैयार

    चिटामाटी टोला में सड़क नहीं होने से खटिया पर अस्पताल पहुंचाया गया मरीज, प्रशासन ने दी सफाई

    पलामू पुलिस ने 1.5 करोड़ के गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश, ट्रक चालक गिरफ्तार |

    अलोक स्टील इंडस्ट्रीज के खिलाफ अनंत काल का धरना-प्रदर्शन

    चिटामाटी टोला में सड़क नहीं होने से खटिया पर अस्पताल पहुंचाया गया मरीज, प्रशासन ने दी सफाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.