Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमजीएम थाना को मिली बड़ी सफलता,साधु के वेश में चल रहा था गांजा तस्करी का धंधा, दो गिरफ्तार
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एमजीएम थाना को मिली बड़ी सफलता,साधु के वेश में चल रहा था गांजा तस्करी का धंधा, दो गिरफ्तार

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 26, 2026Updated:July 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    एमजीएम थाना को मिली बड़ी सफलता,साधु के वेश में चल रहा था गांजा तस्करी का धंधा, दो गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने साधु के वेश में चल रहे अवैध गांजा तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 7 किलो 800 ग्राम गांजा, गांजा बिक्री के 8,900 रुपये, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, मोबाइल फोन, रोलिंग पेपर, प्लास्टिक पैकेट तथा गांजा पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की है।

    पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिमुलडांगा (देवघर) एनएच-33 स्थित काली मंदिर के समीप एक गुमटी में अवैध रूप से गांजा छिपाकर रखा गया है और उसे छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर आसपास के लोगों को बेचा जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक की निगरानी में पुलिस उपाधीक्षक पटमदा दयानंद कुमार एवं एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन कर कार्रवाई की गई।

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने रोशन कुमार (21) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 130 ग्राम गांजा, 60 रोलिंग पेपर, पैकिंग सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, मोबाइल फोन और 3,060 रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में रोशन कुमार ने बताया कि वह बोड़ाम थाना क्षेत्र के जोबा गांव निवासी शंभू महतो उर्फ साधु (62) के पास से हर सप्ताह दो से तीन बार थोड़ा-थोड़ा गांजा लाकर इलाके में बेचता था।

    रोशन की निशानदेही पर पुलिस ने जोबा गांव में छापेमारी कर शंभू महतो उर्फ साधु को गिरफ्तार किया। उसके घर से अलग-अलग पैकेटों में रखा गांजा, गांजे के बीज, नकदी और पैकिंग सामग्री बरामद की गई। दोनों आरोपियों से कुल 7.8 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।

    इस संबंध में एमजीएम थाना कांड संख्या 84/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रोशन कुमार का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2023 में ओलडीह थाना कांड संख्या 310/2023 के तहत भी एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज हो चुका है।

    छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक पटमदा दयानंद कुमार, एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास, पुलिस अवर निरीक्षक सुगना मुंडा, अमर सिंह राठौर, मोहम्मद माजिदुद्दीन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। पुलिस ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोयला छापेमारी के बाद बवाल: युवक की पिटाई के आरोप पर हंगामा, CISF ने आरोपों से किया इनकार, सरकारी वाहन पर हमले का दावा
    Next Article कुश भवन में सजा काव्य समारोह, अंकिता सिन्हा की ग़ज़लों और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां

    Related Posts

    कमीशन के आरोपों पर घमासान: सरयू राय ने मांगी कार्रवाई, मेयर पक्ष का पलटवार

    July 26, 2026

    बिहार बंद के बाद सियासी संग्राम: सड़क की हिंसा से सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

    July 26, 2026

    कोयला छापेमारी के बाद बवाल, युवक की पिटाई के आरोप से हंगामा, सीआईएसएफ पर आरोपी, सीआईएसएफ की गाड़ियों पर किया गया हमला।

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कमीशन के आरोपों पर घमासान: सरयू राय ने मांगी कार्रवाई, मेयर पक्ष का पलटवार

    बिहार बंद के बाद सियासी संग्राम: सड़क की हिंसा से सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

    कोयला छापेमारी के बाद बवाल, युवक की पिटाई के आरोप से हंगामा, सीआईएसएफ पर आरोपी, सीआईएसएफ की गाड़ियों पर किया गया हमला।

    7 अगस्त को सिदगोड़ा में आजसू युवा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, 8 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस पर कदमा में उमड़ेगा जनसैलाब

    मलबे में दबी महिला को ग्रामीणों ने निकाला, इलाज में भी लापरवाही का आरोप; आवास और आर्थिक सहायता की उठी मांग

    अग्रवाल सम्मेलन का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, 5 वर्षों का विजन और रोडमैप तैयार

    चिटामाटी टोला में सड़क नहीं होने से खटिया पर अस्पताल पहुंचाया गया मरीज, प्रशासन ने दी सफाई

    पलामू पुलिस ने 1.5 करोड़ के गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश, ट्रक चालक गिरफ्तार |

    अलोक स्टील इंडस्ट्रीज के खिलाफ अनंत काल का धरना-प्रदर्शन

    चिटामाटी टोला में सड़क नहीं होने से खटिया पर अस्पताल पहुंचाया गया मरीज, प्रशासन ने दी सफाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.