Author: News Desk

पूर्व मत्री स्व रामदास सोरेन के श्राद्ध भोज में शामिल होंगे राज्यपाल और मुख्यमंत्री राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।पूर्व मंत्री स्व. रामदास सोरेन के श्राद्ध भोज में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शामिल होने का कार्यक्रम तय हो गया है। जिला प्रशासन को प्राप्त सूचना के अनुसार राज्यपाल सड़क मार्ग से दोपहर 12 बजे घोड़ाबांधा स्थित आवास पहुंचेंगे और 12.30 बजे रांची लौट जाएंगे। इसी दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हेलीकॉप्टर 12.25 बजे कम्पूटा मैदान स्थित अस्थायी हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से वे कार द्वारा 12.30 बजे स्व. सोरेन के आवास पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री लगभग 45…

Read More

“न 75 साल पर रिटायर होउंगा, ना किसी को होने के लिए कहूंगा”, बोले मोहन भागवत राष्ट्र संवाद संवाददाता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ साल पूरे होने पर चल रहे कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मोहन भागवत से राजनेताओं के 75 वर्ष की उम्र के बाद रिटायर होने वाले उनके बयान का जिक्र करते हुए सवाल पूछा गया. इस सवाल के जवाब में सरसंघचालक ने मोरोपंत पिंगले को कोट किया. उन्होंने कहा कि “वह (मोरोपंत पिंगले) बड़े मजाकिया आदमी थे. वह 70 साल के थे और एक बार ऑल इंडिया कार्यकर्ता सम्मेलन में सरकार्यवाह एचवी शेषाद्रि…

Read More

आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में छोटे उद्योग और आम उपभोक्ता अहम देवानंद सिंह इस महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐसा वादा किया, जिसने देश के करोड़ों छोटे कारोबारियों, दुकानदारों और उद्यमियों में नई उम्मीदें जगा दीं। प्रधानमंत्री ने संकेत दिया कि आने वाले समय में छोटे कारोबारियों को बड़े पैमाने पर कर छूट (टैक्स रिलीफ) दी जाएगी। इसे उन्होंने दीपावली का तोहफ़ा बताते हुए यह संदेश दिया कि देश की अर्थव्यवस्था का असली आधार छोटे उद्योग और आम उपभोक्ता हैं, जिन्हें मजबूत बनाए बिना भारत की विकास यात्रा अधूरी है। लाल किले की प्राचीर से…

Read More

गणेश हैं विघ्नहर्ता-मंगलकर्ता एवं जीवंत राष्ट्रीयता के प्रतीक -ललित गर्ग- भारतीय संस्कृति और धर्मजगत में गणेशजी का स्थान अद्वितीय है। वे विघ्नहर्ता, बुद्धिदाता, मंगलकर्ता और उन्नत राष्ट्र-निर्माता हैं। वे न केवल भारतीय संस्कृति एवं जीवनशैली के कण-कण में व्याप्त है बल्कि विदेशों में भी घर-कारों-कार्यालयों एवं उत्पाद केन्द्रों में विद्यमान हैं। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत उनके पूजन के बिना अधूरी मानी जाती है। उनके स्वरूप में ही गहन प्रतीकात्मकता निहित है, हाथी का विशाल मस्तक विवेक और दूरदर्शिता का प्रतीक है, छोटा मुख संयमित वाणी का द्योतक है, बड़े कान अधिक सुनने और कम बोलने की शिक्षा देते…

Read More

“प्रथम व्याख्यानमाला दिवस” राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ: शताब्दी वर्ष की यात्रा और समाज में सार्थक योगदान “समर्पण, अनुशासन और समावेशिता के माध्यम से विविधता में एकता: संघ की शताब्दी यात्रा” राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य केवल संगठन तक सीमित नहीं है। यह समाज में नैतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने, प्रत्येक व्यक्ति में अनुशासन और समर्पण विकसित करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का कार्य करता है। संघ का दृष्टिकोण समावेशी है; यह किसी धर्म, जाति या समूह के विरोध में नहीं है। हिन्दू शब्द का अर्थ केवल धर्म नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, भक्ति और समाज के प्रति प्रतिबद्धता…

Read More

🙏🌅नमस्कार 🌅🙏 *आपका *राष्ट्र* *आपका *संवाद* *राष्ट्र संवाद पञिका* *राष्ट्र संवाद तीसरे दशक में* *बेमिसाल 25 साल* *राष्ट्र संवाद की मुहिम : सकारात्मक पत्रकारिता से ही बदलेगा समाज* 🪷जय गणेश 🪷 💐दिनांक 28अगस्त दिन गुरुवार 2025 www.rashtrasamvad.com www.rastrasamvad.com Devanandsingh.com rashtrasamwad. com *********************** Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ************************* *NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP* JHAHIN2000/1039 *राष्ट्रसंवाद दैनिक:-* JHAHIN01092 *राष्ट्र संवाद नजरिया : *राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ: शताब्दी वर्ष की यात्रा और समाज में सार्थक योगदान* *“समर्पण, अनुशासन और समावेशिता के माध्यम से विविधता में एकता: संघ की शताब्दी यात्रा”* *गणेश हैं विघ्नहर्ता-मंगलकर्ता एवं जीवंत राष्ट्रीयता के प्रतीक* *आत्मनिर्भर भारत की यात्रा…

Read More

टाटानगर स्टेशन पार्किंग बना लूट का अड्डा रेलवे प्रबंधन के साथ सवाल पार्किंग जांच पर उठे सवाल राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन की पार्किंग मंगलवार को यात्रियों के लिए गुस्से और अव्यवस्था का केंद्र बन गई। महज 5 घंटे की पार्किंग के 5,310 रुपए वसूले जाने के बाद यात्रियों ने ठेकेदार पर मनमानी और अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ उसके बाद रेलवे के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि पर जब सवाल उठने लगे तो सीकेपी मंडल ने आनन फानन में जांच भी कराई जानकारी के मुताबिक इस…

Read More

क्या वोटर अधिकार यात्रा बिहार में कांग्रेस के लिए करेगी संजीवनी का काम ? देवानंद सिंह बिहार की राजनीति हमेशा से प्रयोगों और अप्रत्याशित घटनाक्रमों के लिए जानी जाती रही है। कभी जेपी आंदोलन, कभी मंडल क्रांति, कभी महागठबंधन का उत्थान तो कभी एनडीए का पुनरुत्थान, हर दौर में बिहार ने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी है। इसी परंपरा की कड़ी में अब राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को देखा जा रहा है। यह यात्रा केवल एक चुनावी कवायद नहीं, बल्कि एक व्यापक संदेश है कि विपक्ष अब महज़ रैलियों और घोषणाओं तक सीमित नहीं रहना चाहता,…

Read More

“संस्कृत : परंपरा से प्रौद्योगिकी की ओर” प्राचीन ज्ञान और भविष्य की तकनीक का सेतु है संस्कृत संस्कृत केवल अतीत की स्मृति नहीं, बल्कि भविष्य की संभावना है। इसकी वैज्ञानिक व्याकरणिक संरचना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डिजिटल तकनीकों के लिए आदर्श है। संस्कृत का पुनर्जीवन भारत को ज्ञान और तकनीक की दिशा में विश्व का नेतृत्वकर्ता बना सकता है। यह भाषा हमारी सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखते हुए आधुनिकता के साथ तालमेल बैठा सकती है। अतः अब समय आ गया है कि संस्कृत को परंपरा की जंजीरों से मुक्त कर उसे विज्ञान और तकनीक का सेतु बनाया जाए। यही…

Read More

डायन प्रथा विशेष डायन प्रथा को खत्म करने के लिए मन के प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना होगा तंत्र-मंत्र से मनुष्य किसी को मार नहीं सकता तंत्र-मंत्र मानव कल्याण के लिए है आनंद मार्ग प्रचारक संघ के ओर से छोटा गदरा पंचायत में लोगों के बीच डायन प्रथा और नहीं और नहीं विषय को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।सुनील आनंद ने बताया कि अभी तक सृष्टि पर ऐसा कोई भी मंत्र नहीं जिससे मनुष्य को क्षति पहुंचाया जा सके । अभी तक पृथ्वी पर मनुष्य को मारने या परेशान करने वाला का कोई तंत्र मंत्र नहीं। मंत्र का…

Read More