देवानंद सिंह भारत और चीन के रिश्तों की कहानी सिर्फ़ दो पड़ोसियों की कहानी नहीं है, बल्कि यह 21वीं सदी के वैश्विक शक्ति समीकरणों की कहानी भी है। रविवार को तियानजिन में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइज़ेशन (एससीओ) समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आमने-सामने मिले। सात साल बाद मोदी का चीन दौरा हुआ और 2018 के बाद यह पहली बार था जब दोनों नेता चीन की धरती पर एक-दूसरे से आमने-सामने बातचीत कर रहे थे। इस मुलाक़ात को सिर्फ़ एक औपचारिकता या फोटो-ऑप के तौर पर नहीं देखा जा सकता। इसके पीछे गहरी कूटनीतिक गणनाएं,…
Author: News Desk
जब विद्यालय शिक्षण का केंद्र नहीं रहते, तो शिक्षा व्यापार बन जाती है। हर तीसरा स्कूली छात्र प्राइवेट कोचिंग ले रहा है। शहरी परिवार औसतन 3988 रुपये सालाना कोचिंग पर खर्च कर रहे हैं। ग्रामीण परिवार औसतन 1793 रुपये सालाना खर्च करते हैं। विद्यालयों की शिक्षण गुणवत्ता कमजोर होने से अभिभावक मजबूर हैं। कोचिंग से शिक्षा असमानता और रटंत संस्कृति बढ़ रही है। डॉ. प्रियंका सौरभ आज शिक्षा का स्वरूप केवल कक्षा-कक्ष तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि वह एक विशाल बाज़ार का रूप ले चुका है। हाल ही में आए सर्वेक्षण ने यह स्पष्ट कर दिया है कि…
-ललित गर्ग- भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी का दिन भारतीय संस्कृति में प्रेम, भक्ति, शक्ति और समर्पण का अनोखा पर्व लेकर आता है-यह है राधाष्टमी। इसे राधा रानी का जन्मोत्सव माना जाता है। यह केवल किसी भक्ति की शिखर नारी चरित्र के जन्मोत्सव का पर्व नहीं, बल्कि उस दिव्य शक्ति की अभ्यर्थना है जिसने स्वयं श्रीकृष्ण के जीवन को एक अनूठी ऊंचाई दी। इस दिन भक्त राधा और श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं, व्रत रखते हैं और उनकी कृपा से सुख-समृद्धि व सौभाग्य की प्राप्ति की कामना करते हैं। ब्रजभूमि, खासकर बरसाना में इसे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।…
संघ-बीजेपी के रिश्तों और काशी-मथुरा पर संघ प्रमुख भागवत के बयान के मायने देवानंद सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने गुरुवार 28 अगस्त को राजधानी दिल्ली में आयोजित संघ की शताब्दी व्याख्यानमाला के समापन सत्र में जो कुछ कहा, उसने एक बार फिर से भारतीय राजनीति और संघ-बीजेपी के रिश्तों पर नई बहस छेड़ दी है। उनका यह कहना कि वे रिटायर होने वाले नहीं हैं, यह संदेश देता है कि संघ में नेतृत्व परिवर्तन की परंपरा राजनीति से अलग है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्र और 75 साल की ‘मर्यादा’ को लेकर उठ रहे…
शिक्षकों की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी : सुविधा से जंजाल तक की यात्रा हरियाणा की ट्रांसफर पॉलिसी : सुधार की ज़रूरत या असंतोष का अड्डा सरकार ने पारदर्शिता और न्याय की मंशा से ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू की थी, लेकिन आज यह नीति शिक्षकों के लिए बोझ और असंतोष का कारण बन चुकी है। हरियाणा की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी, जो 2016 में शिक्षकों के लिए पारदर्शिता का प्रतीक बनकर आई थी, अब उनकी सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। वर्षों से ट्रांसफर लंबित हैं, ब्लॉक सिस्टम बाधा बन गया है और विद्यालयों में शिक्षकों का असंतुलन गहरा रहा है। इसका सबसे…
न्याय होता हुआ दिखेः तारीख़ पर तारीख़ की संस्कृति बदले -ललित गर्ग- देश के सर्वाेच्च न्यायालय ने अपने 75 वर्ष का गरिमामय सफर पूरा किया है। यह केवल एक ऐतिहासिक पड़ाव नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की आत्मा को परखने का अवसर भी है। न्यायपालिका ने इन आठ दशकों में अनेक युगांतरकारी फैसले दिये, जिन्होंने संविधान की मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की। किंतु आज सबसे बड़ी चुनौती न्याय में विलंब की है। समय पर न्याय न मिले तो न्याय का वास्तविक अर्थ ही खो जाता है। शायद यही कारण है कि न्यायिक बिरादरी के आयोजनों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,…
🙏🌅नमस्कार 🌅🙏 *आपका *राष्ट्र* *आपका *संवाद* *राष्ट्र संवाद पञिका* *राष्ट्र संवाद तीसरे दशक में* *बेमिसाल 25 साल* *राष्ट्र संवाद की मुहिम : सकारात्मक पत्रकारिता से ही बदलेगा समाज* 🪷जय गणेश 🪷 💐दिनांक 31अगस्त दिन रविवार 2025 www.rashtrasamvad.com www.rastrasamvad.com Devanandsingh.com rashtrasamwad. com *********************** Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ************************* *NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP* JHAHIN2000/1039 *राष्ट्रसंवाद दैनिक:-* JHAHIN01092 *राष्ट्र संवाद नजरिया : 14 दिन, 24 जिले और 50 विधानसभा क्षेत्र… वोटर अधिकार यात्रा से विपक्ष का क्या संदेश?* *न्याय होता दिखे तारीख पर तारीख की संस्कृति बदले* *शिक्षकों की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी सुविधा से जंजाल तक की यात्रा* *संघ भाजपा…
जेपीसी को सत्ता के खेल से बाहर निकालकर वास्तविक लोकतांत्रिक विमर्श का मंच बनाया जाना आवश्यक देवानंद सिंह भारतीय संसदीय लोकतंत्र में संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी एक ऐसा उपकरण है, जिसे बनाने का मूल उद्देश्य पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना था, लेकिन समय के साथ यह उपकरण जितना प्रभावशाली दिखता है, उतना ही विवादास्पद भी साबित हुआ है। सिद्धांततः यह समिति संसद के भीतर विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों को साथ लाकर बड़े वित्तीय घोटालों, संवेदनशील विधेयकों और नीतिगत प्रश्नों पर निष्पक्ष जांच का मंच प्रदान करती है। पर व्यवहार में इसकी संरचना और कार्यप्रणाली बार-बार यह संदेह जगाती रही…
🙏🌅नमस्कार 🌅🙏 *आपका *राष्ट्र* *आपका *संवाद* *राष्ट्र संवाद पञिका* *राष्ट्र संवाद तीसरे दशक में* *बेमिसाल 25 साल* *राष्ट्र संवाद की मुहिम : सकारात्मक पत्रकारिता से ही बदलेगा समाज* 🪷जय गणेश 🪷 💐दिनांक 30अगस्त दिन शनिवार 2025 www.rashtrasamvad.com www.rastrasamvad.com Devanandsingh.com rashtrasamwad. com *********************** Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ************************* *NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP* JHAHIN2000/1039 *राष्ट्रसंवाद दैनिक:-* JHAHIN01092 *राष्ट्र संवाद नजरिया : *पीएम की स्वर्गीय मां पर अभद्र टिप्पणी, बीजेपी हमलावर*- *राजनीति में नैतिकता पर गंभीर सवाल* *रामदास सोरेन के श्राद्ध भोज में उमड़ा जनसैलाब : राज्यपाल, सीएम सहित तमाम हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि* *झारखंड की राजनीति में पुराने समीकरण…
रामदास सोरेन के श्राद्ध भोज में उमड़ा जनसैलाब : राज्यपाल, सीएम सहित तमाम हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि झारखंड की राजनीति में पुराने समीकरण और आत्मीय रिश्ते फिर इतिहास दोहराने की ओर अग्रसर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के श्राद्ध भोज में शुक्रवार को अभूतपूर्व भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की धर्मपत्नी मीरा मुंडा सहित कई मंत्रियों, लगभग सभी विधायकों, वरीय पदाधिकारियों, समाजसेवियों, शिक्षा एवं कॉरपोरेट जगत की हस्तियों ने शिरकत की। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद…
