Author: News Desk

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल: आपातकालीन तैयारी का सफल अभ्यास राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा। चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को अचानक शायरन की तेज आवाज से अफरा-तफरी मच गई, यात्रियों में हड़कंप फैल गया और धुएं का गुबार फैल गया। कुछ ही देर बाद यह स्पष्ट हुआ कि यह कोई असली हादसा नहीं, बल्कि रेलवे द्वारा आयोजित मॉक ड्रिल थी। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में रेलवे की तत्परता और तैयारियों का परीक्षण करना था। ड्रिल के दौरान एक काल्पनिक ट्रेन दुर्घटना का सीन तैयार किया गया, जिसमें यात्रियों को खिड़की काटकर बाहर निकाला गया और उनका इलाज…

Read More

टिकट कटने पर नहीं चलेगी ‘जुगाड़’ पाला बदलने का भी नहीं मिलेगा समय अशोक कुमार ठाकुर /बिहार उप ब्यूरो राष्ट्र संवाद चुनाव की घोषणा के बाद टिकट के दावेदारों की सांसें अटकी हुई है, क्योंकि इस बार दल बदलने का समय नहीं मिलेगा। गठबंधनों में सीटों का बंटवारा नहीं होने से तनाव बढ़ गया है। जिससे राजनीतिक दलों में भगदड़ की संभावना कम है। निर्दलीय प्रत्याशियों का प्रदर्शन गिरता जा रहा है, और इस बार जन सुराज में भी उम्मीदवारी कठिन है। *टिकट न मिलने पर दल बदलने का समय नहीं।* चुनाव की घोषणा होने के बाद वैसे दावेदारों…

Read More

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारी में मानगो नगर निगम की बड़ी पहल — सफाई में हाई-टेक क्रांति और सख्त निगरानी शुरू इटली से आई 3.5 करोड़ की सीएनजी स्वीपिंग मशीन, खुले में कचरा फेंकने वालों पर सख्ती राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। मानगो नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों को तेज करते हुए सफाई व्यवस्था में तकनीकी और प्रशासनिक, दोनों स्तरों पर बड़ा सुधार अभियान शुरू किया है। इटली की हाई-टेक सीएनजी स्वीपिंग मशीन से सड़कें होंगी ‘धूल मुक्त’ राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत निगम ने इटली निर्मित ‘डुलेवो 6000 सीएनजी’ रोड स्वीपिंग मशीनें खरीदी हैं, जिनकी कीमत…

Read More

– ललित गर्ग – बिहार में चुनावी रणभेरी बज चुकी है। मतदान की तिथियों की घोषणा के साथ ही लोकतंत्र का यह महायज्ञ आरंभ हो चुका है, जिसमें करोड़ों मतदाता दो चरणों में दिनंाक 6 और 11 नवंबर को अपने मत के माध्यम से राज्य की दिशा और दशा दोनों तय करेंगे। इस बार का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि विचार और व्यवस्था परिवर्तन का चुनाव है। बिहार लंबे समय से जिस पिछड़ेपन, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अराजकता की बेड़ियों में जकड़ा रहा है, उससे मुक्ति का यह अवसर है। 14 नवंबर को मतगणना के साथ बिहार में नई…

Read More

विश्व डाक दिवस • प्रमोद दीक्षित मलय पत्र या चिट्ठी कागज में लिखित शब्दों का अंबार भर नहीं हैं, अपितु भावनाओं के प्रत्यक्ष प्रकटीकरण का आगार हैं। पत्र हृदय की धीर-पीर भावनाओं का ज्वार सहेजे उर सरिता के तटबंध हैं। पत्र मानव मन की मुक्त मूक अभिव्यक्ति हैं। पत्र अनंत आकाश में उड़ने की अभिलाषा हैं। पत्र मानवीय मर्यादा के प्रकाश स्तंभ हैं तो प्रेरणा के व्योम-वितान भी। पत्र प्रेम, माधुर्य एवं विश्वास के सुखद अनुबंध हैं तो घृणा, कटुता एवं अविश्वास के दुखद सम्बंध भी। पत्र विजय की ओजस्वी फहरती पताका हैं तो पराजय का कांतिहीन दुखद संधि परिचय…

Read More

देवानंद सिंह भारत दुनिया की ‘फार्मेसी’ कहा जाता है। यह एक गर्व की बात है, लेकिन हाल की घटनाएं इस गौरव को गहरे सवालों के घेरे में ला खड़ा करती हैं। राजस्थान और मध्य प्रदेश में ‘कफ सिरप’ पीने के बाद कई बच्चों की मौतें हुई हैं। यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि उस बड़े तंत्र की विफलता का प्रतीक है जो दवा सुरक्षा, गुणवत्ता नियंत्रण और निगरानी का जिम्मेदार है। जब एक ऐसी दवा, जो राहत देने के लिए बनाई गई हो, मौत का कारण बन जाए, तो यह न केवल चिकित्सा प्रणाली की बल्कि नियामक ढांचे की विश्वसनीयता…

Read More

लेडी मेहरबाई टाटा: महिला सशक्तिकरण की अग्रदूत राष्ट्र संवाद संवाददाता लेडी मेहरबाई टाटा (1879–1931) भारत में महिला अधिकारों और सामाजिक सुधारों की अग्रदूतों में से एक थीं। बंबई में जन्मी लेडी मेहरबाई, एच. जे. भाभा की पुत्री थीं, जो मैसूर में इंस्पेक्टर जनरल ऑफ एजुकेशन के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने ऐसे परिवार में परवरिश पाई जहाँ शिक्षा, स्वतंत्र सोच और उदार दृष्टिकोण को सर्वोच्च महत्व दिया जाता था। सन 1898 में उनका विवाह जमशेदजी एन. टाटा के बड़े बेटे सर दोराबजी टाटा से हुआ — यह संबंध केवल वैवाहिक बंधन नहीं, बल्कि सेवा, बौद्धिकता और सामाजिक प्रगति जैसे समान…

Read More

बिहार चुनाव 2025 : गठबंधनों में उठापटक, सियासी समीकरणों में नई हलचल अशोक कुमार ठाकुर | बिहार उप ब्यूरो | राष्ट्र संवाद बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्य की राजनीति में उठापटक और अंतर्कलह का दौर जारी है। महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर मतभेद गहराते जा रहे हैं, जिससे एकजुटता पर सवाल खड़े हो गए हैं। कांग्रेस ने संकेत दिया है कि अब पार्टी अपने हिस्से पर कोई समझौता नहीं करेगी। इधर, भाजपा तेजस्वी यादव और महागठबंधन के नेतृत्व पर लगातार हमलावर है, जबकि लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान की सक्रियता ने एनडीए के…

Read More

एसटी दर्जे की मांग पर आमने-सामने आदिवासी और कुड़मी समाज, दोनों ने दिखाई ताकत राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता जमशेदपुर:अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग को लेकर कुड़मी समाज और इसके विरोध में आदिवासी समाज के बीच तनावपूर्ण माहौल बनता जा रहा है। एक ओर कुड़मी समाज ने “कुड़मी अधिकार रैली” के माध्यम से आंदोलन तेज करने की घोषणा की है, तो दूसरी ओर आदिवासी समाज ने इसे अपनी संस्कृति और अस्तित्व पर हमला बताते हुए आक्रोश रैली निकाली। निर्मल गेस्ट हाउस में हुई बैठक में ‘वृहद झारखंड कुड़मी समन्वय समिति’ का गठन किया गया। संयोजक हरमोहन महतो, शीतल…

Read More

मुंबई, नौ अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता दोनों बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के लोगों की साझा प्रगति और समृद्धि का खाका (रोडमैप) है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने व्यवसायों से ऐसे क्षेत्रों की पहचान करने का आह्वान किया जहां वे वैश्विक मानक स्थापित कर सकें। उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर के साथ कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के एक मंच को संबोधित करते हुए भारत की नीतिगत स्थिरता, अनुमान-योग्य नियमन और व्यापक मांग पर प्रकाश डाला। उन्होंने ब्रिटिश कंपनियों को बुनियादी ढांचा, दवा, ऊर्जा और वित्त जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए…

Read More