Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारी में मानगो नगर निगम की बड़ी पहल — सफाई में हाई-टेक क्रांति और सख्त निगरानी शुरू इटली से आई 3.5 करोड़ की सीएनजी स्वीपिंग मशीन, खुले में कचरा फेंकने वालों पर सख्ती
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारी में मानगो नगर निगम की बड़ी पहल — सफाई में हाई-टेक क्रांति और सख्त निगरानी शुरू इटली से आई 3.5 करोड़ की सीएनजी स्वीपिंग मशीन, खुले में कचरा फेंकने वालों पर सख्ती

    News DeskBy News DeskOctober 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारी में मानगो नगर निगम की बड़ी पहल — सफाई में हाई-टेक क्रांति और सख्त निगरानी शुरू

    इटली से आई 3.5 करोड़ की सीएनजी स्वीपिंग मशीन, खुले में कचरा फेंकने वालों पर सख्ती

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। मानगो नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों को तेज करते हुए सफाई व्यवस्था में तकनीकी और प्रशासनिक, दोनों स्तरों पर बड़ा सुधार अभियान शुरू किया है।

    इटली की हाई-टेक सीएनजी स्वीपिंग मशीन से सड़कें होंगी ‘धूल मुक्त’

    राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत निगम ने इटली निर्मित ‘डुलेवो 6000 सीएनजी’ रोड स्वीपिंग मशीनें खरीदी हैं, जिनकी कीमत लगभग 3.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। शुक्रवार को इन मशीनों का डेढ़ घंटे तक ट्रायल रन भी किया गया।

    उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि ये मशीनें न केवल ग्रीन एनर्जी की दिशा में कदम हैं, बल्कि डीजल खर्च में भी कमी लाएंगी। विशेष तकनीक से बनी ये मशीनें सफाई के साथ पानी का छिड़काव भी करती हैं, जिससे धूल के महीन कण (PM-10) अवशोषित हो जाते हैं और सड़कें धूल-मुक्त बनती हैं।

    खुले में कचरा फेंकने पर 200 दुकानदारों को नोटिस

    स्वच्छता अभियान को सख्ती से लागू करते हुए मानगो से पारडीह मार्ग पर खुले में कचरा फेंकने वाले 200 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। निगम अब झारखंड नगर पालिका अधिनियम के तहत इनसे जुर्माना वसूलने की तैयारी में है।

    उप नगर आयुक्त ने बताया कि नई व्यवस्था लागू होने से सफाई व्यवस्था में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। पहले जहां दुकानदार दुकान बंद करने के बाद सड़क पर कचरा फेंक देते थे, अब वे कचरा सीधे निगम के वाहन या डस्टबिन में डाल रहे हैं।

    नगर प्रबंधक निशांत कुमार को सफाई व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद और चंदन कुमार इसकी दैनिक मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

    *दूसरा चरण जल्द शुरू होगा*

    मानगो नगर निगम अब मानगो चौक से डिमना रोड तक सफाई अभियान के दूसरे चरण की तैयारी कर रहा है। दुकानदारों और आम नागरिकों को इस अभियान से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है।

    निगम का उद्देश्य साफ-सुथरा, धूल-मुक्त और हरित मानगो बनाना है — जहां स्वच्छता केवल व्यवस्था नहीं, बल्कि नागरिकों की आदत और जिम्मेदारी बने।

    खुले में कचरा फेंकने वालों पर सख्ती स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारी में मानगो नगर निगम की बड़ी पहल — सफाई में हाई-टेक क्रांति और सख्त निगरानी शुरू इटली से आई 3.5 करोड़ की सीएनजी स्वीपिंग मशीन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद अलर्ट पर झारखंड स्वास्थ्य विभाग — स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान ने रांची में दवा दुकानों का किया औचक निरीक्षण
    Next Article रंगदारी नहीं देने पर बिल्डर के घर के सामने फायरिंग एक दिन पहले ही डीजीपी से मिले थे हरेराम सिंह

    Related Posts

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.