Author: Nikunj Gupta

कोलकाता, 25 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपना दूसरा ‘जनता दरबार’ सोमवार को आयोजित किया, जिसमें बड़ी तादाद में नौकरी के इच्छुक युवा, शिक्षक, पेशेवर और आम नागरिक अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखने पहुंचे।शुभेंदु के आगमन से पहले ही सॉल्ट लेक स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में सैकड़ों लोग जमा हो गए और इमारत के आसपास की तंग गलियां प्रतीक्षालय में तब्दील हो गईं।नौकरी के इच्छुक युवाओं के हाथों में फाइल तो बुजुर्ग नागरिकों के हाथों में कागजों के बंडल थे। शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि, नर्सें, पुलिस में नौकरी की इच्छुक…

Read More

नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) कांग्रेस ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ (ओएसएम) प्रणाली से जुड़े मामले को लेकर सोमवार को दावा किया कि सरकार सवाल पूछने वाले युवाओं को डराती और बदनाम करती है, लेकिन ये युवा और ‘जेन जी’ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अहंकार तोड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ‘ऑन-लाइन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली के तहत ग़लत मूल्यांकन और जांच की गड़बड़ी की शिकायतें अनसुनी पड़ी हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपनी कुर्सी से चिपके हुए हैं।कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में “ऑन-स्क्रीन मार्किंग” मूल्यांकन की एक डिजिटल प्रणाली है। इसमें छात्रों की उत्तर…

Read More

“पहले खुद से प्यार करें, बाकी सब कुछ इसके बाद अपने आप ठीक हो जाएगा।” — विश्व प्रसिद्ध अभिनेत्री और लेखिका लुसिल बॉल का यह कथन केवल एक सुंदर विचार नहीं है, बल्कि यह इंसान के पूरे जीवन को संचालित करने वाला एक गहरा दर्शन है। लेकिन दुर्भाग्य से, हमारे समाज में ‘खुद से प्यार करने’ या ‘आत्मप्रेम’ (Self-love) शब्द को अक्सर स्वार्थ से जोड़कर एक नकारात्मक दृष्टिकोण से देखा जाता है। वास्तविकता में यह कोई स्वार्थ नहीं है, बल्कि इस जटिल दुनिया में खुद को मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रखने की एक अनिवार्य प्रक्रिया है।मनुष्य एक सामाजिक…

Read More

लेखक: ललित गर्गकिसी भी सभ्यता की वास्तविक पहचान उसकी ऊँची इमारतों, चमकती सड़कों, आर्थिक प्रगति या तकनीकी उपलब्धियों से नहीं होती, बल्कि इस बात से होती है कि वह अपने बुजुर्गों, माता-पिता और निर्बल वर्ग के प्रति कितना संवेदनशील है। लेकिन आज का सबसे पीड़ादायक प्रश्न यही है कि जिस भारत ने “मातृ देवो भवः, पितृ देवो भवः” का उद्घोष किया, जिस धरती से “वसुधैव कुटुम्बकम्” का विचार पूरी दुनिया में पहुँचा, उसी भूमि पर आज माता-पिता को अपने ही घर में सम्मान और आश्रय पाने के लिए अदालतों का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है। हाल के वर्षों में देश…

Read More

लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाताजमशेदपुर के राजेंन्द्र विद्यालय में एक पिता ने फीस नहीं भर पाने की मजबूरी में अपने गरीब बेटे के भविष्य की चिंता में आत्महत्या कर ली। यह सिर्फ एक व्यक्ति की मौत नहीं, बल्कि उस व्यवस्था पर गंभीर सवाल है जो शिक्षा को अधिकार की जगह व्यापार बना रही है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार आज भी फीस, किताब, यूनिफार्म और अन्य खचों के बोझ तले दबे हैं। शिक्षा नीति चाहे जो कहे, जमीनी हकीकत यही है कि आर्थिक तंगी बच्चों के सपनों को कुचल रही है। सरकार और विद्यालय प्रशासन को चाहिए कि ऐसी घटनाओं को रोकने…

Read More

लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददातानई दिल्ली : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय पर अमित शाह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।भेंट के दौरान झारखंड से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और विकासात्मक मुद्दों पर विस्तारपूर्वक सकारात्मक चर्चा हुई। अर्जुन मुंडा ने बताया कि अमित शाह ने चुनाव अभियान के दौरान पार्टी के प्रमुख स्टार प्रचारक के रूप में निभाई गई जिम्मेदारियों, व्यापक जनसंपर्क और समर्पित प्रयासों की सराहना की।अर्जुन मुंडा ने कहा कि अमित…

Read More

भारत 24 से 31 मई तक म्यूनिख में होने वाले आईएसएसएफ राइफल/पिस्टल विश्व कप में 22-सदस्यीय टीम उतारेगा। इस टीम में शामिल दोहरी ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर मिश्रित टीम मुकाबले के अलावा दो व्यक्तिगत पिस्टल स्पर्धाओं में भी हिस्सा लेंगी।भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने रविवार को टीम की घोषणा की जिसमें अनुभवी और युवा निशानेबाजों का मिश्रण है। इस टूर्नामेंट को इस खेल के सबसे बड़ी सालाना प्रतियोगिताओं में से एक माना जाता है।मनु के अलावा ओलंपियन और विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता ईशा सिंह भी दो व्यक्तिगत पिस्टल स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगी। इस सत्र में पहली बार…

Read More

राजस्थान में भू-जल स्तर में लगातार गिरावट और पानी में फ्लोराइड की बढ़ती मात्रा गंभीर चिंता का विषय बन गई है। भाजपा नेता विजय सिंह बैंसला की भेद्यता विश्लेषण रिपोर्ट के अनुसार राज्य में भू-जल संकट अब “संरचनात्मक” रूप ले चुका है। वर्ष 2022 में भू-जल निकासी प्राकृतिक पुनर्भरण के 151 प्रतिशत तक पहुंच गई, जबकि अत्यधिक दोहन वाले भू-जल ब्लॉकों की संख्या 219 हो गई है।रिपोर्ट में बताया गया कि मॉनसून पूर्व भू-जल गहराई 2015 के 24.5 मीटर से बढ़कर 2024 में 28.8 मीटर हो गई है। नागौर, बाड़मेर, जालौर, जोधपुर, सीकर और झुंझुनूं जैसे जिलों में फ्लोराइड का…

Read More

लेखक: इंद्र यादवकानपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। ITBP कमांडो विकास सिंह ने आरोप लगाया कि टाटमिल चौराहा स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से उनकी मां निर्मला देवी के हाथ में संक्रमण फैल गया, जिसके बाद डॉक्टरों को उनका हाथ काटना पड़ा।पीड़ित जवान अपनी मां का कटा हाथ लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा, लेकिन तत्काल कार्रवाई नहीं होने से मामला और गरमा गया। पुलिस द्वारा जांच CMO को सौंपे जाने के बाद गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट में किसी की स्पष्ट जिम्मेदारी…

Read More

लेखक: प्रो. आरके जैन “अरिजीत”सपनों की उम्र जब नीट के पेपर लीक, अधूरी भर्तियों और बेरोजगारी में उलझे, तब गुस्सा भीतर ही भीतर जमा होने लगता है। 15 मई 2026 की अदालत टिप्पणी ने उसी दबे आक्रोश को आवाज दी। जब मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट में कुछ बेरोजगार युवाओं को “कॉकरोच” और “परजीवी” कहा, तो यह बयान पूरी पीढ़ी के आत्मसम्मान पर चोट बन गया। युवाओं ने चुप रहने के बजाय अपमान को प्रतिरोध में बदला दिया। कुछ ही दिनों में “कॉकरोच जनता पार्टी” अभियान सोशल मीडिया पर फैल गया और उसके फॉलोअर्स कई मिलियन पार कर गए।…

Read More