Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में ‘अंधेर नगरी, चौपट राजा’ की स्थिति : प्रतुल शाहदेव
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड में ‘अंधेर नगरी, चौपट राजा’ की स्थिति : प्रतुल शाहदेव

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में ‘अंधेर नगरी, चौपट राजा’ की स्थिति : प्रतुल शाहदेव

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रांची। झारखंड भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की सीजीएल परीक्षा को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि झारखंड में इस समय ‘अंधेर नगरी, चौपट राजा’ वाली स्थिति बनी हुई है।
    प्रतुल शाहदेव ने कहा कि सीआईडी ने सीजीएल की दोनों परीक्षाओं में पेपर लीक अथवा किसी बड़ी गड़बड़ी से इनकार किया था। इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर सीजीएल परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई। लेकिन बाद में सीआईडी का दावा गलत साबित हुआ और सरकार ने सीजीएल के सफल अभ्यर्थियों के सचिवालय में प्रवेश पर रोक लगा दी।

    भाजपा प्रवक्ता ने सवाल उठाया कि अगर नियुक्ति प्रक्रिया में अब गड़बड़ी सामने आई है, तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की और सरकारी प्रक्रिया के आधार पर नियुक्ति प्राप्त की, उन्हें सजा देने के बजाय उन अधिकारियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए, जिनकी जांच और निर्णयों के कारण यह स्थिति पैदा हुई।

     

    प्रतुल शाहदेव ने कहा कि सरकार को सीआईडी और कार्मिक विभाग के उन अधिकारियों की भूमिका की भी जांच करनी चाहिए, जिनकी कथित लापरवाही या घटिया जांच के कारण हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है।
    उन्होंने नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में हुए सरकारी खर्च का मुद्दा भी उठाया। प्रतुल शाहदेव ने सवाल किया कि नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे, अब यदि नियुक्तियां विवादित हो गई हैं तो क्या सरकार के मंत्री इन खर्चों की राशि अपने निजी खाते से भुगतान करेंगे?
    उन्होंने सरकार से पूरे मामले में पारदर्शिता बरतने, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और प्रभावित अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाने की मांग की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJSSC-CGL रद्द होने के विरोध में प्रोजेक्ट भवन के बाहर चयनित अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
    Next Article त्योहारों से पहले रसोई का बजट बिगड़ा: एक महीने में ₹17 महंगी हुई चीनी, ₹68 प्रति किलो तक पहुंचे भाव; ₹80 पार जाने की आशंका

    Related Posts

    सागर में जहरीली शराब से ग्यारह मौतें: शासन पर उठे ग्यारह सवाल

    September 8, 2026

    आदित्यपुर में प्लॉट से स्क्रैप तक सफेदपोश माफिया का कथित कब्जा: 20 साल से महिला उद्यमी संघर्षरत

    September 8, 2026

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सागर में जहरीली शराब से ग्यारह मौतें: शासन पर उठे ग्यारह सवाल

    आदित्यपुर में प्लॉट से स्क्रैप तक सफेदपोश माफिया का कथित कब्जा: 20 साल से महिला उद्यमी संघर्षरत

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    प्रेम प्रसंग में सिकंदर की हत्या, एक सप्ताह में खुलासा

    28 वर्षों की सेवा के बाद मुंशी यादव को विदाई

    काण्ड्रा में धान लदा पिकअप वैन पलटा, बड़ा हादसा टला

    बैंक ऑफ इंडिया का 121वां स्थापना दिवस मना

    शॉर्ट सर्किट से खरसावां थाना प्रभारी के चेंबर में लगी आग

    नूतनडीह में जमीन घेराबंदी की शिकायत, होगी मापी

    35 साल से रोजगार का इंतजार, यूसील को 15 दिन का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.