Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संपत्ति पर कब्जे की कोशिश का आरोप, कारोबारी ने एसएसपी से मांगी सुरक्षा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    संपत्ति पर कब्जे की कोशिश का आरोप, कारोबारी ने एसएसपी से मांगी सुरक्षा

    News DeskBy News DeskAugust 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संपत्ति पर कब्जे की कोशिश का आरोप, कारोबारी ने एसएसपी से मांगी सुरक्षा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। बिष्टुपुर के रामदासभट्टा निवासी कारोबारी भूपेंद्र सिंह ने दिवंगत गैंगस्टर विक्रम शर्मा और उसके गिरोह से जुड़े लोगों पर करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने अपने और परिवार के सदस्यों की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।

    शिकायत के अनुसार, सर्किट हाउस एरिया स्थित होल्डिंग नंबर-6 की संपत्ति पर आरोपियों द्वारा अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। भूपेंद्र सिंह का आरोप है कि 3 मार्च 2024 को अशोक कुमार सिंह उनके घर पहुंचे और वीडियो कॉल के माध्यम से उनकी बात विक्रम शर्मा से कराई। आरोप है कि विक्रम शर्मा ने धमकी देते हुए उसकी बात मानने को कहा, अन्यथा पूरे परिवार को खत्म करने और संपत्ति हड़पने की धमकी दी।

    शिकायतकर्ता के अनुसार, 5 मार्च और 9 जुलाई 2024 को उन्हें, उनकी पत्नी और बेटे को जबरन वाहन से पुरुलिया ले जाया गया। वहां हथियार के बल पर संपत्ति की पावर ऑफ अटॉर्नी कराने का दबाव बनाया गया तथा फर्जी दस्तावेज तैयार कराने की बात कही गई।

    भूपेंद्र सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि बंदूक के बल पर उनके बैंक खातों से करीब 9 करोड़ रुपये आरटीजीएस और चेक के माध्यम से विभिन्न खातों में ट्रांसफर कराए गए।

    सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि शिकायत की जांच का आदेश दिया गया है। शिकायतकर्ता ने लेन-देन से संबंधित दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे हैं। जांच के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    कारोबारी ने एसएसपी से मांगी सुरक्षा संपत्ति पर कब्जे की कोशिश का आरोप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाढ़ प्रभावित बागबेड़ा में विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर चलाया गया राहत अभियान, 1000 नास्ता पैकेट वितरित
    Next Article खरकई-स्वर्णरेखा खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर में गिरावट का रुझान

    Related Posts

    गणेश पूजा को लेकर बैठक आयोजित, तीन दिनों तक होगा जागरण कार्यक्रम

    September 9, 2026

    तेघड़ा श्रीकृष्ण जन्म शताब्दी महोत्सव का भव्य समापन: राजस्थानी कालबेलिया नृत्य ने बिखेरा लोकसंस्कृति का रंग, 2027 में राजकीय मेले की घोषणा

    September 9, 2026

    संत पॉल पब्लिक स्कूल में योग्यता-आधारित प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गणेश पूजा को लेकर बैठक आयोजित, तीन दिनों तक होगा जागरण कार्यक्रम

    तेघड़ा श्रीकृष्ण जन्म शताब्दी महोत्सव का भव्य समापन: राजस्थानी कालबेलिया नृत्य ने बिखेरा लोकसंस्कृति का रंग, 2027 में राजकीय मेले की घोषणा

    संत पॉल पब्लिक स्कूल में योग्यता-आधारित प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    अमित सरदार हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

    गंगा खतरे के निशान से 1.52 मीटर ऊपर: बेगूसराय में बाढ़ से 3.80 लाख प्रभावित, 269 नावें और 57 मेडिकल कैंप तैनात

    CRPF ने शहीद रूपेश की 22वीं शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

    सिमरिया में तेज हुई राष्ट्रकवि दिनकर सेतु नामकरण और प्रतिमा स्थापना की मांग

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवार युवक की मौत, सड़क जाम

    मुंशी मंजेश अपहरण-हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार गिरफ्तार

    पंचायती राज विभाग के संयुक्त सचिव का खोदावंदपुर में भव्य स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.