Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मध्य अफ्रीकी गणराज्य में बड़ा हादसा, सोने की खदान धंसी, 30 की मौत, कई मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी
    Breaking News Headlines

    मध्य अफ्रीकी गणराज्य में बड़ा हादसा, सोने की खदान धंसी, 30 की मौत, कई मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

    News DeskBy News DeskAugust 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बांगुई. सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक के पश्चिमी हिस्से में मंगलवार को सोने की खदान का एक हिस्सा ढह गया, जिससे कम से कम 30 खनिकों की मौत हो गई और कई अन्य लोग फंस गए. राहत बचाव अभियान चलाया गया. इसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई.

    रिपोर्ट के मुताबिक बचे हुए खनिकों में से एक फ्लोरियन गागुएंडे के अनुसार नाना-माम्बरे प्रीफेक्चर के अब्बा इलाके में मंगलवार सुबह कम-तकनीक वाली, पारंपरिक तरीके से चलाई जा रही खदान ढह गई. उन्होंने बताया कि बचावकर्मी उन अन्य खनिकों की तलाश में जुट गए, जिनके फंसे होने की आशंका जताई गई. हालांकि उनके जीवित मिलने की संभावना कम होती बतायी गई.

    उप-प्रान्त के उप महापौर सौलेमाने बी ने कहा कि बचावकर्मी और निवासी कई घंटों में ढही खदान से 30 शवों को निकालने में कामयाब रहे, और घायल खनिकों का इलाज किया गया. सौलेमाने बी ने कहा, ‘यह भयानक है और हम संगठनों और अच्छे इरादे वाले सभी लोगों से मदद मांग रहे हैं ताकि उन लोगों को गड्ढे से बाहर निकाला जा सके जो ऐसा करने में असमर्थ हैं.

    घटनास्थल का जो फुटेज सामने आया है, उसमें अफरातफरी के बीच बचाव अभियान में जुटे लोग दिखे. कीचड़ से सने ज़्यादातर युवा खनिक (पुरुष और महिलाएँ) गड्ढे से शव निकालते हुए नजर आए कई अन्य खनिक और मजदूरों को उस बड़े इलाके में इधर-उधर फैले हुए देखे गए. कुछ लोग मदद के लिए कराहते दिखे.

    सरकारी प्रवक्ता एवारिस्टे नगामाना ने पीडि़तों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और कहा कि अधिकारी प्रभावित लोगों को राहत और मदद पहुँचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में छोटे स्तर पर की जाने वाली माइनिंग के दौरान खदानों के ढहने की घटनाएं आम हैं, जहाँ हजारों लोग इस काम में लगे हैं. यह काम जोखिम भरा है क्योंकि खनिकों के पास आमतौर पर सुरक्षा के पर्याप्त साधन नहीं होते और अक्सर होने वाली दुर्घटनाएं जानलेवा साबित होती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोलकाता में बड़ा हादसा : पांच मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 की मौत, 6 घायल, अब तक 80 का रेस्क्यू
    Next Article मुंबई बंदरगाह के पास मक्के की खेप से 300 करोड़ की 55 किलो मेथ जब्त, पाकिस्तान से जुड़े ड्रग सिंडिकेट पर शिकंजा

    Related Posts

    गणेश पूजा को लेकर बैठक आयोजित, तीन दिनों तक होगा जागरण कार्यक्रम

    September 9, 2026

    तेघड़ा श्रीकृष्ण जन्म शताब्दी महोत्सव का भव्य समापन: राजस्थानी कालबेलिया नृत्य ने बिखेरा लोकसंस्कृति का रंग, 2027 में राजकीय मेले की घोषणा

    September 9, 2026

    संत पॉल पब्लिक स्कूल में योग्यता-आधारित प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गणेश पूजा को लेकर बैठक आयोजित, तीन दिनों तक होगा जागरण कार्यक्रम

    तेघड़ा श्रीकृष्ण जन्म शताब्दी महोत्सव का भव्य समापन: राजस्थानी कालबेलिया नृत्य ने बिखेरा लोकसंस्कृति का रंग, 2027 में राजकीय मेले की घोषणा

    संत पॉल पब्लिक स्कूल में योग्यता-आधारित प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    अमित सरदार हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

    गंगा खतरे के निशान से 1.52 मीटर ऊपर: बेगूसराय में बाढ़ से 3.80 लाख प्रभावित, 269 नावें और 57 मेडिकल कैंप तैनात

    CRPF ने शहीद रूपेश की 22वीं शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

    सिमरिया में तेज हुई राष्ट्रकवि दिनकर सेतु नामकरण और प्रतिमा स्थापना की मांग

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवार युवक की मौत, सड़क जाम

    मुंशी मंजेश अपहरण-हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार गिरफ्तार

    पंचायती राज विभाग के संयुक्त सचिव का खोदावंदपुर में भव्य स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.