सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के चक्रधरपुर के बरकानी गांव के 441 वोटरों ने गांव में पक्की सड़क की माँग को लेकर किया वोट बहिष्कार सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के चक्रधरपुर प्रखण्ड के बरकानी गांव के 441 वोटरों ने आज गांव में पक्की सड़क की माँग को लेकर वोट बहिष्कार कर दिया। इस बूथ पर एक भी वोट नहीं पड़ा। चक्रधरपुर की एसडीओ ने मौके पर पहुँचकर ग्रामीणों घंटों समझाया, लेकिन ग्रामीण अड़े रहे। एसडीओ ने ग्रामीणों सड़क का डीपीआर भी दिखाया, इसके बावजूद ग्रामीणों ने मतदान नहीं किया।
Author: Nizam Khan
सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने बाजारों में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने लौहनगरी के प्रमुख बाजारों में मतदाता जागरूकता अभियान चला कर व्यापारियों को जागरूक किया। सभी से चुनाव के इस महापर्व में भागीदारी की अपील की गई। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग जरूर करें और लोकतंत्र की मजबूती में अपनी सहभागिता दिखायें। जमशेदपुर के बाजार- साकची, बिस्टुपुर, जुगसलाई, सोनारी, परसुडीह में व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर मतदाता…
जामताड़ा जेबीकेएसएस के कार्यकर्ता जामताड़ा गांधी मैदान से गाड़ी रैली निकाल कर दुमका लोकसभा प्रत्याशी बेबिलता टुडू के नामांकन में हुए शामिल निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: झारखंडी खातियानी भाषा संघर्ष समिति के प्रत्याशी बेबिलता टुडू ने सोमवार को दुमका लोकसभा में सांसद प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया ।जिसमें केंद्रीय और संथाल परगना के झारखंडी खातियानी भाषा संघर्ष समिति के सभी कार्यकर्ता शामिल हुए।दुमका लोकसभा के सभी कार्यकर्ता ने दिखाया जोश। अकबर अंसारी ने कहा कि आज हमारे लिए काफी खुशी का दिन है कि दुमका लोकसभा प्रत्याशी का नामांकन शांति पूर्वक हो गया। झारखंड के 8 लोकसभा में…
5वें चरण के लोकसभा संसदीय व गांडेय विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के पोस्टल बैलेट से मतदान के पहले दिन पड़े 51 वोट चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त मतदाता तथा आवश्यक सेवाओं के मतदाता के पोस्टल बैलेट से मतदान के तीसरे दिन 51 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया । जिन संसदीय क्षेत्र में 5वें चरण में लोकसभा चुनाव होना है वहां के मतदाता जिनकी चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्ति है उनके लिए एसडीओ कार्यालय धालभूम तथा आवश्यक सेवाओं के मतदाता के लिए आईटीडीए कार्यालय में मतदान केन्द्र बनाये गए हैं । एसडीओ कार्यालय स्थित मतदान केन्द्र में चतरा संसदीय क्षेत्र के 7,…
भाजपा ने साकची पुर्वी, एमजीएम में चुनावी कार्यालय का किया शुभारंभ, सांसद बिद्युत महतो रहे मौजूद, बारीडीह में जनसंपर्क अभियान के तहत सांसद बिद्युत महतो ने की भाजपा को समर्थन और आशीर्वाद देने की अपील। जमशेदपुर। जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत पुर्वी विधानसभा के साकची पुर्वी एवं जुगसलाई विधानसभा के एमजीएम मंडल के चुनावी कार्यालय का सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो ने किया। मंडल स्तरीय कार्यालय खुल जाने से इन क्षेत्रों में चुनाव संबंधी जरूरी निर्देश का प्रसार व कार्य सफलतापूर्वक आसानी से संपादित किये जा सकेंगे। इस दौरान साकची पुर्वी मंडल अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा एवं एमजीएम मंडल अध्यक्ष सुनील…
सीपीआई पार्टी के राजेश किस्कू सहित विभिन्न पार्टी के प्रत्याशियों ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी आंजनेयुलु दोड्डे को सौप नामांकन पत्र निजाम खान।राष्ट्र संवाद दुमका: दुमका में विभिन्न पार्टी के प्रत्याशियों ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसमें से आम्बेडकर राईट पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी राजू इमानुएल मुर्मू,निर्दलीय प्रत्याशी महाशन मुर्मू,निर्दलीय प्रत्याशी कमीशनार मुर्मू ,सी.पी.आई. पार्टी के प्रत्याशी राजेश किस्कू ,पी.पी.आई.डी.पार्टी के प्रत्याशी जोनाथन माण्डी,समता पार्टी के प्रत्याशी मुन्नी हांसदा,झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी के प्रत्याशी बेबिलता टुडू ने जिला निर्वाची पदाधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुमुद सहाय के नेतृत्व में आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान में ऑटो टोटो ने लिया अवेयरनेस कैंपेन में हिस्सा निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा : स्वीप के माध्यम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) के नेतृत्व में राम चन्द गोपीराम पेट्रोल पंप से गांधी मैदान के बीच ऑटो – टोटो (ई रिक्शा) रैली के जरिए मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया आयोजित रैली को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय, उप विकास आयुक्त सह वरीय प्रभारी स्वीप कोषांग श्री निरंजन कुमार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार ने…
मतदाता सूची पर्ची के वितरण के संदर्भ में प्रखण्ड सभागार जामताड़ा में अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: निर्वाचक निबंधन सह अनुमण्डल पदाधिकारी, जामताड़ा श्री अनंत कुमार की अध्यक्षता में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त मतदाता सूची पर्ची के वितरण के संदर्भ में प्रखण्ड सभागार जामताड़ा में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, जामताड़ा, करमाटोंड, नारायणपुर, सहायक निर्वाचक निबंध पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी, जामताड़ा, करमाॉड, नारायणपुर एवं बी०एल०ओ० पर्यवेक्षक, जामताड़ा, नारायणपुर एवं करमाटांड़ का शपथ एवं प्रशिक्षण सत्र आहुत कर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह- सचिव निर्वाचन विभाग झारखण्ड राँची से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक विभिन्न बिंदुओं…
दुमका टावर चौक पर विशाल स्काई बैलून आसमान में उड़ाया गया,लिखा गया मतदाता जागरूकता संदेश निजाम खान। राष्ट्र संवाद दुमका: लोकसभा आम चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वीप कोषांग एवं जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को टावर चौक पर विशाल स्काई बैलून आसमान में उड़ाया गया जिसमे मतदाता जागरूकता संदेश लिखे हुए थे। वोट देने के लिए मतदाताओं को प्रेरित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने कहा कि हम सभी को लोकतंत्र के पुनीत त्योहार में…
विजयी संकल्प के साथ भाजपा ने जमशेदपुर लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए हाईटेक प्रचार रथ को किया रवाना, सांसद बिद्युत महतो ने कहा- जमशेदपुर के दिल में हैं मोदी, प्रचंड विजयी के साथ तीसरी बार पीएम बनेंगे नरेंद्र मोदी जमशेदपुर। आसन्न लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनावी मैदान में उतर चुकी है। इसके लिए अब पार्टी की ओर से प्रचार-प्रसार का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। सोमवार को भाजपा ने जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु हाईटेक प्रचार रथ रवाना किया। साकची जुबिली पार्क के समीप स्थित क्रिस्टल…
