Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुमुद सहाय के नेतृत्व में आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान में ऑटो टोटो ने लिया अवेयरनेस कैंपेन में हिस्सा
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुमुद सहाय के नेतृत्व में आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान में ऑटो टोटो ने लिया अवेयरनेस कैंपेन में हिस्सा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुमुद सहाय के नेतृत्व में आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान में ऑटो टोटो ने लिया अवेयरनेस कैंपेन में हिस्सा

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा : स्वीप के माध्यम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) के नेतृत्व में राम चन्द गोपीराम पेट्रोल पंप से गांधी मैदान के बीच ऑटो – टोटो (ई रिक्शा) रैली के जरिए मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया
    आयोजित रैली को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय, उप विकास आयुक्त सह वरीय प्रभारी स्वीप कोषांग श्री निरंजन कुमार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
    मतदाता जागरूकता हेतु पोस्टर पंपलेट से सुसज्जित ऑटो एवं टोटो के द्वारा रैली निकाला गया, जो शहर के राम चन्द गोपीराम पेट्रोल पंप से आरंभ होकर इंदिरा चौक, रेलवे स्टेशन, वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए गांधी मैदान में समाप्त हुआ।ऑटो चालकों से बोलीं उपायुक्त-सैकड़ों यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में आपकी भूमिका अहम; मतदान में भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि शत प्रतिशत हो मतदान गांधी मैदान में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी ऑटो टोटो चालकों की प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रतिदिन आप लोग सैकड़ों यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने में आपकी अहम भूमिका है, इसी प्रकार मतदान में भी अपनी भूमिका को जरूर निभाइए। आप लोग स्वयं एवं अपने परिजनों के साथ जरूर वोट करें। इसके अलावा यात्रियों को भी जागरूक करें कि 01 जून को सब लोग पहले मतदान करें। मतदान के अधिकार से कोई भी वंचित न रहें, इसके लिए समुचित प्रयास एवं जागरूकता जरूरी है। वहीं इस दौरान उन्होंने सभी चालकों को निर्भीक, भयमुक्त एवं निष्पक्ष होकर अनिवार्य रूप से मतदान हेतु मतदाता प्रतिज्ञा का शपथ दिलाया कि वे खुद भी वोट देने जायेंगे एवं दूसरों को भी वोट देने हेतु जागरूक करेंगे।वहीं इस मौके पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार ने लोकतंत्र में मत की ताकत से अवगत कराते हुए सभी चालकों से कहा कि 01 जून को दुमका संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान होना है, सभी मतदाता महिला, पुरुष, वरिष्ठ मतदाता, दिव्यांग मतदाता, 85 प्लस आयुवर्ग के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें, यह आपका अधिकार है।इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती ऋतु रंजन, मोटर व्हीकल निरीक्षक श्री संजय हांसदा के अलावा स्वीप टीम, सड़क सुरक्षा टीम मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमतदाता सूची पर्ची के वितरण के संदर्भ में प्रखण्ड सभागार जामताड़ा में अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
    Next Article सीपीआई पार्टी के राजेश किस्कू सहित विभिन्न पार्टी के प्रत्याशियों ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी आंजनेयुलु दोड्डे को सौप नामांकन पत्र

    Related Posts

    धनबाद Slug:-पूटकी BCCL की A-टाइप कॉलोनी में करंट लगने से मालकिन और नौकरानी की मौत

    July 16, 2026

    हजारीबाग: मालगाड़ी के वैगन से बोरे में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

    July 16, 2026

    चापड़बाजी के फरार आरोपी को उलीडीह पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचा, अपहरण की आशंका से मची अफरा-तफरी

    July 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद Slug:-पूटकी BCCL की A-टाइप कॉलोनी में करंट लगने से मालकिन और नौकरानी की मौत

    हजारीबाग: मालगाड़ी के वैगन से बोरे में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

    चापड़बाजी के फरार आरोपी को उलीडीह पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचा, अपहरण की आशंका से मची अफरा-तफरी

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा: सरयू राय प्रकरण ने उठाए गंभीर सवाल

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.