तेज रफ्तार हाइवा वाहन की टक्कर से दो घायल, महगामा के अंजना माल्याचक में हुई दुर्घटना संवादाता – ए बी सिद्दीकी गोड्डा – महगामा प्रखंड के अंजना माल्याचक क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन की चपेट में आने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की पहचान गैनकच गांव निवासी राजा राम मंडल और सुनील मंडल के रूप में हुई है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक वाहन तेज रफ्तार से पीछे की ओर (बैक करते हुए) जा रहा था, तभी वह सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टकरा गया। इस टक्कर में…
Author: Nizam Khan
वक़्फ़ संशोधन बिल भारतीय संविधान पर कुठाराघात – अलीमुद्दीन अंसारी राष्ट्र संवाद संवाददाता/जामताड़ा झारखंड तहरीक उर्दू तंजीम के संयोजक सह समाजसेवी मो अलीमुद्दीन अंसारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अपनी राय जाहिर करते हुए वक्फ संशोधन बिल को गलत ठहराया है उन्होंने कहा है कि वक्फ अधिनियम 1995 के विपरीत षड्यंत्र के तहत वक्फ संशोधन बिल पास कराकर एनडीए सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा दिया है सभी सेकुलर पार्टिया, समाजवादी विचारधारा रखने वाले माननीय कम्युनल हो गए। मो अलीमुद्दीन ने कहा नया बिल संविधान के उल्लंघन हैं अनुच्छेद 14 के तहत समानता का अधिकार धर्म ,जाति, लिंग ,भेदभाव निषेध…
“मानवतावादी और समग्र शिक्षा के लिए आध्यात्मिक बुद्धिमत्ता : बदलते संदर्भ में भावी शिक्षकों की भूमिका ” इस विषय पर रंभा कॉलेज आफ एजुकेशन में आज आयोजित किया गया एक दिवसीय नेशनल सेमिनार ________________________ कुल 28 पेपर प्रेजेंटेशन किये गए। ________________________ रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में दिनांक 5 अप्रैल ,दिन शनिवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का मूल विषय था “मानवतावादी और समग्र शिक्षा के लिए आध्यात्मिक बुद्धिमत्ता: बदलते संदर्भ में भावी शिक्षकों की भूमिका।” इस सेमिनार में झारखंड ,पश्चिम बंगाल और उड़ीसा से आए शिक्षाविद और गणमान्य लोगों ने भाग लिया । “की नोट…
गणेशपुर गांव में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई कलश यात्रा राष्ट्र संवाद सं शिकारीपाड़ा/दुमका: शिकारीपाड़ा प्रखंड के गणेशपुर गांव में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर का प्राणप्रतिष्ठा के लिए गाजे बाजे के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा। यह कलश यात्रा शिकारीपाड़ा के दूर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर शिकारीपाड़ा के बड़ा तालाब पहुंची जहां पुरोहित के द्वारा विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर कलश में जल भरा गया, इसके बाद कलश यात्रा शिकारीपाड़ा मुख्य बाजार, पेट्रोल पंप, मिशन चौक होते हुए गणेशपुर नव निर्मित बजरंगबली मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई, इसके बाद पुरोहित तपन ठाकुर और सुजीत…
शिकारीपाड़ा में उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ साथ ही चैती छठ पूजा हुई संपन्न राष्ट्र संवाद सं शिकारीपाड़ा/दुमका: चार दिनों तक चलने वाला लोकआस्था का महापर्व चैती छठ शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्रों में पुरे उत्साह व भक्ति भाव के साथ मनाया गया। शिकारीपाड़ा तालाब के छठ घाट में छठव्रती डाला लेकर छठ घाट पहुँचे और पुरे विधि विधान के साथ छठव्रति छठ माता की पूजा- अर्चना कर शुक्रवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया। उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व संपन्न हुआ। लोक आस्था के इस महापर्व में सैकड़ों श्रद्धालु…
मिल्लत कॉलेज परसा में बनेगा पांच मंजिला आधुनिक भवन, कुलपति ने किया शिलान्यास संवादाता – ए बी सिद्दीकी गोड्डा – महागामा अनुमंडल क्षेत्र स्थित मिल्लत कॉलेज, परसा में शुक्रवार को करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पांच मंजिला कॉलेज भवन का भव्य शिलान्यास किया गया। सिद्धू कानू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के कुलपति प्रो. विमल प्रसाद सिंह ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर भवन निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत की। नए भवन का निर्माण 200 स्क्वायर फीट क्षेत्रफल में किया जाएगा, जिसमें 32 कमरे होंगे। यह भवन जी प्लस सिक्स (भूतल समेत कुल 6 मंजिल) का होगा और…
वक्फ बिल विधेयक पर राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव की कड़ी प्रतिक्रिया,सीएम नीतिश को भी लिया निशाने पर राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: वक्फ बिल विधेयक को लेकर जामताड़ा के आरजेडी जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बिल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एक काला कानून लाए हैं ।कहा जात-पात की राजनीति करने वाले भाजपा हमेशा मुसलमानों को अपने निशाने पर रखती है, कहा के चुनाव का फायदा लेने के लिए भाजपा कुछ भी करने को तैयार रहती है। यही नहीं दिनेश यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा…
बीडीओ के अध्यक्षता में हुई बैठक राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जमाले राजा के अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में प्रखंड अंतर्गत संचालित मनरेगा, अबुआ आवास,प्रधानमंत्री आवास एवं 15 वे वित्त आयोग, योजनाओं का साप्ताहिक समीक्षा बैठक किया गया साथ ही सभी कर्मी को निर्देश दिया गया कि सभी योजना विभागीय माप दंड अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया ।बैठक में बीपीओ मनरेगा, सहायक अभियंता, प्रखंड प्रधान लिपिक, सभी कनीय अभियंता ,पंचायत सचिव, प्रखंड समन्वयक,रोजगार सेवक, बीएफटी आदि उपस्थित थे।
सभी रामनवमी लाईसेंसी और गैर लाईसेंसी अखाड़ों के सदस्यों के साथ अनुमंडल पदाधिकारी ने बैठक कर अखाड़ा जुलूस को लेकर दिया जरूरी दिशा निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: अनुमण्डल पदाधिकारी, जामताड़ा श्री अनंत कुमार की अध्यक्षता में जिले के सभी रामनवमी लाईसेंसी और गैर लाईसेंसी अखाड़ों के सदस्यों के साथ बैठक कर रामनवमी के अवसर पर जुलूस/अखाड़ा निकाले जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी अखाड़ों से अनुरोध कर कहा कि रामनवमी अवसर पर निकाले जाने वाले अखाड़ा जुलूस का दिनांक 05.04.2025 तक निश्चित रूप से मार्गों का सत्यापन संबंधित…
उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक के क्रम में उपायुक्त ने जामताडा जिलान्तर्गत चौकीदार की सीधी एवं बैकलॉग भर्ती हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्या 1/2025 को लेकर नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न बिंदुओं एवं अनुमानित डेट शीट के आलोक में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की। उपायुक्त ने परीक्षा आयोजन से जुड़े बिंदुओं पर तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी/समिति के संबंधित सदस्यों को प्रश्नपत्र एवं…
