Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी
    Breaking News Headlines पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़
    फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    समस्तीपुर ज़िले में हैरान करने वाला सनसनी खेज मामला प्रकाश में आय है, ज़िले के विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र के मऊ बाजार में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आधा दर्जन से अधिक उपद्रवियों ने दिनदहाड़े स्वर्ण व्यवसायी श्याम सुंदर साह की दुकान पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने दुकान पर पथराव करने के बाद लाठी-डंडों से जमकर तोड़फोड़ की। देखते ही देखते पूरा बाजार दहशत में आ गया और कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।

    पीड़ित व्यवसायी श्याम सुंदर साह का आरोप है कि हमलावरों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ के दौरान फायरिंग की और लूटपाट भी की। अचानक हुए हमले से दुकान में मौजूद लोग जान बचाकर भाग निकले। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे, जिसके बाद सभी उपद्रवी फरार हो गए। मौजूद लोगों ने अपने कमरे में चुपके से पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ,घटना की सूचना मिलते ही विद्यापतिनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दुकान का जायजा लेने के साथ पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

    फायरिंग और लूटपाट के आरोपों की भी बिंदुवार जांच की जा रही है। उधर घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक दुकान के बाहर हंगामा, पथराव और तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह मामूली कहासुनी बताई जा रही है, लेकिन हिंसा किस कारण इतनी बढ़ी, इसकी तह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

    पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। साक्ष्यों और आवेदन के आधार पर दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दिनदहाड़े बाजार में हुई इस घटना ने व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय व्यवसायियों ने दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी, बाजार में नियमित पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    Related Posts

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में

    October 3, 2026

    मां रूपी सोरेन से मिलने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सुरक्षा काफिले के बिना पहुंचने की चर

    October 3, 2026

    पद से हटाने की मांग के बाद सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा निलंबित

    October 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में

    मां रूपी सोरेन से मिलने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सुरक्षा काफिले के बिना पहुंचने की चर

    पद से हटाने की मांग के बाद सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा निलंबित

    मानगो में पेयजल व्यवस्था सुधारने की पहल, 9 योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया पूरी

    अनंत सिंह पर कार्रवाई कर जदयू खुद को कितना नुकसान पहुंचाएगी?

    क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत करें, लंबित योजनाएं 15 दिनों में शुरू हों: उपायुक्त

    राजनीति से ऊपर इंसानियत: बेटियों के नदी में डूबने की खबर पर मदद के लिए दौड़े विकास सिंह

    गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    दुर्गा पूजा को लेकर बलिया में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और साफ-सफाई पर जोर

    कितना कारगर होगा कांग्रेस का तीन एम का फार्मूला 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.