Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी
    Breaking News Headlines पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़
    फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    समस्तीपुर ज़िले में हैरान करने वाला सनसनी खेज मामला प्रकाश में आय है, ज़िले के विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र के मऊ बाजार में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आधा दर्जन से अधिक उपद्रवियों ने दिनदहाड़े स्वर्ण व्यवसायी श्याम सुंदर साह की दुकान पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने दुकान पर पथराव करने के बाद लाठी-डंडों से जमकर तोड़फोड़ की। देखते ही देखते पूरा बाजार दहशत में आ गया और कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।

    पीड़ित व्यवसायी श्याम सुंदर साह का आरोप है कि हमलावरों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ के दौरान फायरिंग की और लूटपाट भी की। अचानक हुए हमले से दुकान में मौजूद लोग जान बचाकर भाग निकले। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे, जिसके बाद सभी उपद्रवी फरार हो गए। मौजूद लोगों ने अपने कमरे में चुपके से पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ,घटना की सूचना मिलते ही विद्यापतिनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

    पुलिस ने क्षतिग्रस्त दुकान का जायजा लेने के साथ पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू कर दी है। फायरिंग और लूटपाट के आरोपों की भी बिंदुवार जांच की जा रही है। उधर घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक दुकान के बाहर हंगामा, पथराव और तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह मामूली कहासुनी बताई जा रही है, लेकिन हिंसा किस कारण इतनी बढ़ी, इसकी तह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

    पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। साक्ष्यों और आवेदन के आधार पर दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दिनदहाड़े बाजार में हुई इस घटना ने व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय व्यवसायियों ने दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी, बाजार में नियमित पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल
    Next Article मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    Related Posts

    ज्योति ने 100 मीटर दौड़ में पाया पहला स्थान, प्रिया 200 मीटर में दूसरे स्थान पर

    October 2, 2026

    एम एस पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

    October 2, 2026

    गांधी-शास्त्री जयंती पर चंद्रभानु रमाकांत चौधरी फाउंडेशन में स्मृति सभा आयोजित

    October 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ज्योति ने 100 मीटर दौड़ में पाया पहला स्थान, प्रिया 200 मीटर में दूसरे स्थान पर

    एम एस पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

    गांधी-शास्त्री जयंती पर चंद्रभानु रमाकांत चौधरी फाउंडेशन में स्मृति सभा आयोजित

    गांधी जयंती के अवसर पर युवाओं ने दिया नशा मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम और बेटियों की शिक्षा का संदेश

    शॉर्ट सर्किट से बैटरी फटी, घर में लगी आग

    सास पर गर्म तेल डालने की आरोपित पतोहू गिरफ्तार

    *बखरी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, एसडीएम ने कहा – भाईचारे के साथ मनाएं पर्व*

    रंगदारी को ले घर पर किया फायरिंग।

    ऑनलाइन सट्टेबाजी और ड्रग्स पर बोले सरयू राय, युवाओं को बचाना जरूरी

    देसी कट्टा और कारतूस के साथ अनुप बंगाली गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.