गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
राष्ट्र संवाद संवादाता
गिरिडीह। महेशमुंडा से गिरिडीह आने के क्रम में पांडेडीह मोड़ के पास शनिवार को एक टाटा मैजिक वाहन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही वाहन में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते आग ने वाहन को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लोगों की तत्परता से ओर दमकल के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आ,ग लगने से वाहन जल कर खाक हो गया । प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

