Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    15-20 दिनों से मैसाड़ा-कालीचामदा में दहशत, घरों में घुसकर धान-चावल खा रहा हाथी*
    चांडिल वन क्षेत्र के ईचागढ़ प्रखंड के मैसाड़ा और कालीचामदा गांव में पिछले 15 से 20 दिनों से झुंड से बिछड़े एक जंगली टस्कर हाथी ने आतंक मचा रखा है। हाथी के आतंक से परेशान सैकड़ों ग्रामीण शुक्रवार को चांडिल स्टेशन बस्ती स्थित वन विभाग कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने हाथी से स्थायी निजात दिलाने की मांग की, लेकिन कार्यालय में कोई पदाधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं था। सभी के नदारद होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने वनपाल और वनरक्षी के रवैये के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

    ईचागढ़ प्रखंड के मैसाड़ा और कालीचामदा गांव में पिछले तीन हफ्ते से एक जंगली टस्कर हाथी ग्रामीणों की नींद उड़ा रहा है। झुंड से बिछड़ा यह हाथी शाम ढलते ही गांव में घुस जाता है। घरों को टारगेट कर क्षतिग्रस्त कर रहा है। घरों में रखे धान, चावल, आम और कटहल को अपना निवाला बना रहा है।

    ग्रामीणों का कहना है कि वे रातभर जागकर परिवार, घर और अनाज की रखवाली करने को मजबूर हैं। शुक्रवार को सैकड़ों ग्रामीण चांडिल वन क्षेत्र कार्यालय पहुंचे। लेकिन वहां एक भी पदाधिकारी या कर्मचारी नहीं मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग को पहले से सूचना थी कि ईचागढ़ से लोग आएंगे, फिर भी सभी कर्मी गायब हो गए।

    15-20 दिन से एक हाथी रोज शाम को गांव में घुस जाता है। घर तोड़ देता है, धान-चावल खा जाता है। हम रातभर जागते हैं। वन विभाग कुछ नहीं कर रहा। आज हम ऑफिस आए तो यहां कोई नहीं मिला। सब भाग गए। वन विभाग द्वारा बालू माफिया को संरक्षण देते हैं, जंगल से जीरो पर एनओसी देने के कारण बालू का भंडारण जहां हाथी की आवासीय क्षेत्र हे। इसी वजह से हाथी भोजन-पानी के लिए गांव आ रहे हैं। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हम सड़क पर उतरेंगे।”
    ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन विभाग की कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति तक सीमित है। जंगल में अवैध बालू भंडारण को वन विभाग का संरक्षण है। जीरो से एनओसी देकर मुनाफा कमाया जा रहा है। इसी कारण हाथियों के झुंड भोजन-पानी की तलाश में गांवों का रुख कर रहे हैं। हाथी को भगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

    ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द स्थायी समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वन विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

    15 दिनों से गांव में दहशत फैलाने वाले हाथी से ग्रामीण परेशान हैं और वन विभाग के दफ्तर में ताला लटका मिला। अब देखना होगा कि विभाग ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाता है या फिर ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    Related Posts

    सूर्य मंदिर समिति के 25वें छठ महोत्सव में छठ गीतों पर झूमे शहरवासी, सुप्रसिद्ध लोक गायिका करीना पांडेय, सोविता पांडेय एवं आंखी दास के भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने बांधा संमा, वंदना सिन्हा की विशेष प्रस्तुति से यादगार बना कार्यक्रम

    November 16, 2026

    🙏 छठ महापर्व के चौथे एवं अंतिम दिन भव्य महाप्रसाद वितरण एवं सम्मान समारोह 🙏

    November 16, 2026

    धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले

    November 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Welche Spiele und Anbieter erwarten mich bei Ninlay?

    Willkommenspaket mit 150 Free Spins bei Spin Samurai Casino registrieren

    सूर्य मंदिर समिति के 25वें छठ महोत्सव में छठ गीतों पर झूमे शहरवासी, सुप्रसिद्ध लोक गायिका करीना पांडेय, सोविता पांडेय एवं आंखी दास के भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने बांधा संमा, वंदना सिन्हा की विशेष प्रस्तुति से यादगार बना कार्यक्रम

    🙏 छठ महापर्व के चौथे एवं अंतिम दिन भव्य महाप्रसाद वितरण एवं सम्मान समारोह 🙏

    धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले

    Klirr Casino: A Closer Look at Features and the Player Experience

    झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के विरुद्ध नाबालिग किशोरी से कथित दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के संबंध में, National Commission for Seheduled Tribes ने लिया स्वतः संज्ञान

    एक्सएलआरआई के छात्रों ने ‘मनी मंत्र’ कार्यशाला के जरिए परिसर के कर्मचारियों को सिखाए वित्तीय प्रबंधन के गुर

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान एवं स्वाभिमान को नमन, नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा के साथ मनी जयंती

    बेटे आयान के साथ हल्दीपोखर छठ घाट पहुंचे विधायक संजीव सरदार, भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर मांगा आशीर्वाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.