Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सभी रामनवमी लाईसेंसी और गैर लाईसेंसी अखाड़ों के सदस्यों के साथ अनुमंडल पदाधिकारी ने बैठक कर अखाड़ा जुलूस को लेकर दिया जरूरी दिशा निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    सभी रामनवमी लाईसेंसी और गैर लाईसेंसी अखाड़ों के सदस्यों के साथ अनुमंडल पदाधिकारी ने बैठक कर अखाड़ा जुलूस को लेकर दिया जरूरी दिशा निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सभी रामनवमी लाईसेंसी और गैर लाईसेंसी अखाड़ों के सदस्यों के साथ अनुमंडल पदाधिकारी ने बैठक कर अखाड़ा जुलूस को लेकर दिया जरूरी दिशा निर्देश

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: अनुमण्डल पदाधिकारी, जामताड़ा श्री अनंत कुमार की अध्यक्षता में जिले के सभी रामनवमी लाईसेंसी और गैर लाईसेंसी अखाड़ों के सदस्यों के साथ बैठक कर रामनवमी के अवसर पर जुलूस/अखाड़ा निकाले जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

    अनुमंडल पदाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी अखाड़ों से अनुरोध कर कहा कि रामनवमी अवसर पर निकाले जाने वाले अखाड़ा जुलूस का दिनांक 05.04.2025 तक निश्चित रूप से मार्गों का सत्यापन संबंधित थाना प्रभारी से संपर्क कर लेंगे साथ ही अखाड़ा निर्धारित चिन्हित मार्ग से निर्धारित समय पर ही निकालेंगे। अखाड़ा जुलूस में ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग माननीय न्यायालय के द्वारा निर्गत दिशा-निर्देश के अनुसार ही करेंगे। वहीं उन्होंने अखाड़ा आयोजक यह सुनिश्चित करेंगे कि ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से कोई ऐसी भड़काउ गीत संगीत न बजाये जिससे किसी की भावना को ठेस पहुँचे तथा साम्प्रदयिक सौहार्द प्रभावित हो। उन्होंने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का आह्वान किया।

    वहीं इसके अलावा अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा के निर्देश पर जिले के बस एसोसिएश्न के प्रतिनिधि, टोटो/ऑटो एसोसिएशन के प्रतिनिधि, अध्यक्ष, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, सभी थाना प्रभारियों, कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी के साथ रामनवमी के अवसर पर जिले में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनाये रखने के निमित्त बैठक आहूत किया गया।

    _*रामनवमी के अवसर पर जिले के ट्रैफिक व्यवस्था में रहेगा बदलाव; अनुमंडल पदाधिकारी ने उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न एसोसिएशन के साथ बैठक कर दिया निर्देश*_

    अनुमंडल पदाधिकारी ने निदेश दिया कि दिनांक 05.04.2025 से दिनांक 07.04.2025 तक जामताड़ा शहर के अंदर भारी-वाहन बड़ी बस आदि का प्रवेश निषेध रहेगा। सभी बड़ी/भारी वाहन साईडिंग बाईपास होकर चलेगी। वहीं ऑटो/टोटो भी बस स्टैण्ड के बदले साईडिंग मोड़ पर खड़ी रहेगी। नगर पंचायत, जामताड़ा को निदेश दिया गया कि बस स्टैण्ड रेलवे स्टेशन आदि के पास लागाये जाने वाले ठेले आदि को दिनांक 05.04.2025 से 07.04.2025 तक हटाने की कार्रवाई करेंगे। थाना प्रभारी, जामताड़ा के द्वारा बताया गया कि रामनवमी के अवसर पर यातायात सामान्य बनाये रखने हेतु शहर की ओर प्रवेश करने वाले निम्न स्थानों पर बैरियर / स्लाईडर लगाकर यातायात नियंत्रण करने की कार्रवाई की जायेगी। नारायणपुर, जामताड़ा एवं, जामताड़ा करमाटाँड़ की ओर से आने वाले वाहन को बुधुडीह रेलवे अंडर पास के पास स्लाईडर लगाया जायेगा। जामताड़ा-मिहिजाम ओवर ब्रिज के पास स्लाईडर लगाया जायेगा। दुमका रोड में रानी सती मंदिर के पास स्लाईडर लगाया जाएगा। पुराना कचहरी अम्बेडकर चौक के पास स्लाईडर तो वहीं मिहिजाम थाना क्षेत्र में आसनसोल से आने वाले भारी वाहनों को संध्या 04:00 बजे से हाँसीपहाड़ी चेक पोस्ट के पास रोक दिया जायेगा तथा जामताड़ा की ओर जाने वाले भारी वाहनों को निर्मल महतो चौक अमोई के पास रोका जायेगा। इस बीच एम्बुलेंस एवं आपातकालीन सेवाओं को विशेष परिस्थिति में थाना प्रभारी, मिहिजाम के देख रेख में नियमित परिचालन की जायेगी।

    _*इस मौके पर*_ सभी संबंधित अधिकारी, बस, ऑटो टोटो एसोसिएशन के अध्यक्ष, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष, थाना प्रभारी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Next Article बीडीओ के अध्यक्षता में हुई बैठक

    Related Posts

    भारत किसी की कीमत पर नहीं, दुनिया के साथ और उसके लिए विकास करता है: मोदी

    October 13, 2026

    लखीमपुर खीरी और बहराइच में तेंदुए का हमला, दो बच्चों की मौत

    October 13, 2026

    राहुल ने विपक्षी सांसदों को चाय पर बुलाया, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तय होगी नई रणनीति

    October 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Remarkable benefits surrounding https://del-oro-casinos.ca elevate Canadian online play

    Remarkable payouts await with https://joka-casino-au.net and thrilling game variety

    Ainutlaatuinen pelikokemus ja https://posidofinland.com tarjoavat jännitystä ja voittoja suomalaisille pelaajille

    Tower Casino Registrierungsfehler: Formularprobleme und wie man sie behebt

    भारत किसी की कीमत पर नहीं, दुनिया के साथ और उसके लिए विकास करता है: मोदी

    Modern surfaces and incaspinaustralia.com items for home interiors

    लखीमपुर खीरी और बहराइच में तेंदुए का हमला, दो बच्चों की मौत

    राहुल ने विपक्षी सांसदों को चाय पर बुलाया, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तय होगी नई रणनीति

    Sonnige Vibes von Meeresbrisen bis https://fiery-plays.de durch pure Energie

    दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी याचिकाएं सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होंगी: प्रधान न्यायाधीश न्यायालय प्रदर्शन याचिकाएं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.