Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गणेशपुर गांव में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई कलश यात्रा
    Breaking News झारखंड दुमका

    गणेशपुर गांव में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई कलश यात्रा

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गणेशपुर गांव में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई कलश यात्रा

    राष्ट्र संवाद सं

    शिकारीपाड़ा/दुमका: शिकारीपाड़ा प्रखंड के गणेशपुर गांव में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर का प्राणप्रतिष्ठा के लिए गाजे बाजे के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा। यह कलश यात्रा शिकारीपाड़ा के दूर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर शिकारीपाड़ा के बड़ा तालाब पहुंची जहां पुरोहित के द्वारा विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर कलश में जल भरा गया, इसके बाद कलश यात्रा शिकारीपाड़ा मुख्य बाजार, पेट्रोल पंप, मिशन चौक होते हुए गणेशपुर नव निर्मित बजरंगबली मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई, इसके बाद पुरोहित तपन ठाकुर और सुजीत पांडे ने बजरंगबली मंदिर का प्राणप्रतिषण के लिए विधि विधान से पूजा पाठ आरम्भ किया। इस अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है और गणेशपुर गांव सहित शिकारीपाड़ा बाजार को भगवा झंडा से सजाया गया है, साथ ही नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर परिसर में 3 दिवसीय कीर्तन का आयोजन किया गया है। इस मौके पर समिति के उज्ज्वल पाल ने बताया हमारे गांव में मंदिर नहीं था, हमलोगों को पूजा करने के लिए 2 किलोमीटर दूर स्थित शिकारीपाड़ा मुख्यबाजार बजरंगबली मंदिर जाना पड़ता था। सभी के सहयोग से यह मंदिर बन पाया है। आगे बताया कि रामनवमी के दिन भव्य रूप से पूजा अर्चना की जाएगी और शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। मौके पर सुरेश प्रसाद भगत, उज्ज्वल पाल, ग्राम के प्रधान, बालगोविंद राय, दुलाल पाल, जय सिन्हा, विवेक दे, देवाशीष पाल, काशी नाथ पाल, मंटू गोस्वामी, सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिकारीपाड़ा में उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ साथ ही चैती छठ पूजा हुई संपन्न
    Next Article सप्तमी पर शीतला माता मंदिर सोनारी में नवरात्रि जंवारा पूजा के दौरान श्री सरयू राय समेत कई प्रमुख नेताओं व अतिथियों को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मान

    Related Posts

    श्रीमद भागवत कथा के सफल आयोजन के लिए हल्दीपोखर में बैठक

    December 7, 2025

    ईचागढ़ में अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

    December 7, 2025

    85 वर्षीय विस्थापित विंदू ग्वालीन अब भी सहायता से वंचित 30 साल बाद भी सुविधा नहीं,  इलाज के लिए पैसे नहीं; अधिकारी बेपरवाह,

    December 7, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्रीमद भागवत कथा के सफल आयोजन के लिए हल्दीपोखर में बैठक

    ईचागढ़ में अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

    85 वर्षीय विस्थापित विंदू ग्वालीन अब भी सहायता से वंचित 30 साल बाद भी सुविधा नहीं,  इलाज के लिए पैसे नहीं; अधिकारी बेपरवाह,

    विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर 1.33 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण

    जमशेदपुर : टाटा जूलोजिकल पार्क में 10 काले हिरणों की मौत, बैक्टीरियल इंफेक्शन की आशंका—प्रबंधन अलर्ट

    जमशेदपुर : बोड़ाम प्रखंड के पाकोतोड़ा टोला में सबर जनजाति अब भी उपेक्षित, बुनियादी सुविधाओं से वंचित—विकास पर उठे सवाल

    विश्व के सामने बैठने का ढंग, बोलने की शैली और प्रस्तुति—ये केवल व्यक्तिगत विकल्प नहीं, बल्कि देश की सामूहिक पहचान का प्रतीक होते हैं। – डॉ. प्रियंका सौरभ

    संघ का सनातन एवं प्रकृति-दर्शन: वैश्विक चेतना का आह्वान – ललित गर्ग

    भारत–रूस मित्रता को नए युग की आवश्यकताओं के अनुरूप नए आयाम देने वाली साबित हुई पुतिन की यात्रा देवानंद सिंह

    टाटा स्टील परिवार और उद्योग जगत में ऋतुराज सिन्हा की कार्यकुशलता, दूरदर्शिता और नेतृत्व को हमेशा याद किया जाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.