पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल को भारतीय जनता मजदूर मंच का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी राष्ट्र संवाद सं भाजपा के पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा उर्फ़ बाटुल को भारतीय जनता मजदूर मंच का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है.बुधवार को कुंडहित बस स्टैंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक आयोजन कर पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा को नए दायित्व मिलने पर फूल माला पहना करके स्वागत किया गया. उल्लेखनीय है कि यह नियुक्ति झारखंड प्रदेश संगठन एवं केंद्रीय नेतृत्व के सहमति से सत्यानंद झा बाटुल को भारतीय जनता…
Author: Nizam Khan
बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा के अध्यक्षता में चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो का प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया राष्ट्र संवाद सं कुंडहित: आज कुंडहित प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंडहित मो0 जमाले राजा के अध्यक्षता में महावारी स्वच्छता प्रबंधन (MHM) के तहत *चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो* का प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सभी जल सहिया को महावारी स्वच्छता पर विशेष रूप जानकारी प्रखंड समन्वयक मो0 रफिक हुसैन, जल सहिया पालाजोड़ी काकली घोष एवं जल सहिया बागडेहरी बुल्टी चौधुरी ने दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा इस कार्यक्रम को अभियान के रूप में ग्रामस्तर…
बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा के अध्यक्षता में वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक कचरा प्रदूषण की समाप्ति अभियान का शुभारंभ किया गया राष्ट्र संवाद सं कुंडहित प्रखंड विकास सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी मो0 जमाले राजा के अध्यक्षता में *विश्व पर्यावरण दिवस 2025* के तहत *वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक कचरा प्रदूषण की समाप्ति* अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड मुखिया एवं जल सहियाओं को ग्राम स्तर पर जागरूक अभियान चलाकर *एकल उपयोग प्लास्टिक* उपयोग को उन्मूलन करने हेतु तथा उसका उचित निपटान हेतु प्रखंड/ पंचायत स्तर पर निर्मित प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई में जमा करवाने तथा उसका सही निपटान…
बिजली विभाग के जेई रफीक आलम लापरवाह:स्पीकर रवींद्रनाथ महतो के अथक प्रयास से सौ करोड़ रुपए की लागत से पावर ग्रिड बनने के बाद भी समस्या निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: आज गुरुवार को जामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुंडहित फीडर में कई बार बिजली गुल रही। एक तरह से कह सकते हैं बिजली आती और जाती रही।इससे आम जनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन की सरकार और नाला के स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के अथक प्रयास से लगभग 100 करोड़ रुपए के…
जामताड़ा के नए डीसी रवि आनंद से मिले राजद जिला दिनेश यादव, जनमुद्दाओं पर की चर्चा निजाम खान ।राष्ट्र संवाद जामताड़ा: जामताड़ा जिले में हाल ही में पदभार संभालने वाले उपायुक्त रवि आनंद से राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात जिले के समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में हुई। भेंट के दौरान दोनों के बीच जिले के विकास, जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और सामाजिक समरसता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।दिनेश यादव ने नवनियुक्त उपायुक्त को जिले की जनता की ओर से शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यकाल को सफल व जनहितकारी बनाने की…
यूरेनियम कॉरपोरेशन लिमिटेड अस्पताल चौक के पास कंपनी मुख्य द्वार निर्माण को लेकर विवाद गहराया राष्ट्र संवाद संवाददाता यूरेनियम कॉरपोरेशन लिमिटेड अस्पताल चौक के पास कंपनी मुख्य द्वार निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। विस्थापित महिला आशा उरांव ने निर्माण कार्य रोकने के लिए स्थल पर झंडा गाड़ दिया। महिला का आरोप है कि कंपनी ने उसकी जमीन ली, बदले में स्थायी नौकरी देने का वादा किया था। अब तक वादा पूरा नहीं हुआ। आशा उरांव ने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांति कारी मोर्चा के नेताओं को पत्र देकर यूसील प्रबंधन से नौकरी और जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे…
लोगों को नए उपायुक्त से उम्मीद जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में भूमि माफियाओं ने किया सरकारी और वन भूमि पर अवैध कब्जा राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका प्रखंड और मुसाबनी प्रखंड के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में भूमि माफियाओं ने सरकारी और वन भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। कई जगह जमीन को प्लॉटिंग कर करोड़ों रुपये में बेच भी चुके हैं। अब भी सरकारी और बंदोबस्ती जमीन पर बड़े-बड़े मकान बन रहे हैं। जमशेदपुर जिले में नए उपायुक्त के रूप में कर्ण सत्यार्थी ने पदभार संभाला है। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में सरकारी, वन, आदिवासी और कृषि भूमि को माफियाओं से मुक्त…
मेकॉन की टीम ने किया आईसीसी प्लांट का दौरा आईसीसी स्मेलटर प्लांट होगा पुन: चालू, मेकॉन बनाएगा डीपीआर राष्ट्र संवाद संवाददाता एचसीएल की मऊभंडार स्थित इकाई इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स (आईसीसी) की समेल्टर प्लांट को दोबारा चालू कराने के सांसद विद्युतवरण महतो के पहल का असर दिखने लगा है। सांसद विद्युतवरण महतो की अपील के अनुरूप मऊभंडार के समेल्टर प्लांट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने को लेकर मेसर्स मेकॉन लिमिटेड, रांची की तीन सदस्यीय टीम मंगलवार को मऊभंडार प्लांट पहुंची। मेसर्स मेकॉन के सीनियर जीएम इंचार्ज (एनएफडी एंड एमपी) जयंत सरकार, डीजीएम (एनएफडी एंड एमपी) कुमुद आनंद व असिस्टेंट मैनेजर…
उपायुक्त चंदन कुमार ने पदभार ग्रहण कर समाहरणालय परिसर का किया अवलोकन राष्ट्र संवाद संवाददाता उपायुक्त श्री चंदन कुमार के द्वारा आज पदभार ग्रहण के प्रथम दिन जिला समाहरणालय परिसर अवस्थित सभी कार्यालय सहित समाहरणालय परिसर का अवलोकन किया गया। उनके द्वारा क्रमवार विभिन्न कार्यालय का निरीक्षण करते हुए, पदाधिकारी और कर्मियों की बैठने की व्यवस्था, विभिन्न पंजी का संधारण, कार्यालय का रखरखाव, साफ-सफाई सहित अन्य बिंदुओं को देखा गया। उनके द्वारा कार्यालय के कर्मियों को सासमय कार्यालय में उपस्थित होने सहित कार्यालय परिसर में साफ सफाई बनाए रखने में अपना सहयोग स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया।
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने समाहरणालय में अवस्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का भ्रमण किया राष्ट्र संवाद संवाददाता उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह (भा.प्र.से.) ने समाहरणालय में अवस्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का भ्रमण किया. निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने बारी-बारी से सभी कार्यालयों में पहुँचकर कार्यों के बारे में जानकारी ली।उन्होंने संबंधित कार्यालय में कार्यरत प्रधान लिपिक एवं अन्य कर्मियों से निष्पादित किए जाने वाले कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी लेकर प्रत्येक कार्यालय प्रधान से मैन पावर की उपलब्धता,कार्य का बंटवारा और कार्य निष्पादन आ रही समस्याओं और उसके समाधान के बारे में भी जाना। निरीक्षण क्रम…
