Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेकॉन की टीम ने किया आईसीसी प्लांट का दौरा
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    मेकॉन की टीम ने किया आईसीसी प्लांट का दौरा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मेकॉन की टीम ने किया आईसीसी प्लांट का दौरा

    आईसीसी स्मेलटर प्लांट होगा पुन: चालू, मेकॉन बनाएगा डीपीआर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    एचसीएल की मऊभंडार स्थित इकाई इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स (आईसीसी) की समेल्टर प्लांट को दोबारा चालू कराने के सांसद विद्युतवरण महतो के पहल का असर दिखने लगा है। सांसद विद्युतवरण महतो की अपील के अनुरूप मऊभंडार के समेल्टर प्लांट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने को लेकर मेसर्स मेकॉन लिमिटेड, रांची की तीन सदस्यीय टीम मंगलवार को मऊभंडार प्लांट पहुंची। मेसर्स मेकॉन के सीनियर जीएम इंचार्ज (एनएफडी एंड एमपी) जयंत सरकार, डीजीएम (एनएफडी एंड एमपी) कुमुद आनंद व असिस्टेंट मैनेजर (एनएफडी एंड एमपी) अंकित कुमार भारती ने समेल्टर प्लांट का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी हासिल किया। इस दौरान समेल्टर प्लांट के साथ ही रिफाइनरी, टैंक हाउस समेत अन्य विभागों का घंटों निरीक्षण किया। मेकॉन के अधिकारियों के साथ आईसीसी के एजीएम जेपी मिश्रा, एजीएम एके गुप्ता एवं एजीएम एमजेड खान भी मौजूद थे। प्लांट का निरीक्षण कर मेकॉन के तीनों अधिकारी वापस रांची लौट गए।बताया गया की मेसर्स मेकॉन मऊभण्डार समेल्टर प्लांट को लेकर टेक्नो इकोनॉमिक्स फीसिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर एचसीएल को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर मेकॉन यह बताएगी की मऊभंडार प्लांट को नए सिरे से चालू कराने के लिए किन आवश्यक तकनीक, उपकरण, कौशल और संसाधन की जरूरत पड़ेगी तथा इस पर क्या लागत आएगी। सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव ने उम्मीद जताया की सांसद और सीएमडी के प्रयास से आने वाले दिनों में प्लांट दोबारा जरूर चालू होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त चंदन कुमार ने पदभार ग्रहण कर समाहरणालय परिसर का किया अवलोकन
    Next Article राजा कालिंदी ने यूसिल सी एम डी के पी ए सुरोजित दास पर लगाया गंभीर आरोप

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.